Advertisement

पिज्जा, प्रीमियम भोजन और बिस्तर... 16 साल की नाबालिग से रेप का आरोपी पुलिस कस्टडी में कर रहा ये डिमांड

नागपुर में 16 साल की नाबालिग लड़की से सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती करके एक युवक ने बंधक बनाया. युवक ने नाबालिग से रेप किया और अब जब पुलिस ने उसको पकड़ा है तो वो पुलिस कस्टडी में पिज्जा खाने की मांग कर रहा है. इसके साथ ही प्रीमियम भोजन मांग रहा है.

Nagpur Rape Case
योगेश पांडे
  • नागपुर,
  • 06 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 11:39 AM IST

महाराष्ट्र के नागपुर में 16 साल की 12वीं की छात्रा के अपहरण और दुष्कर्म मामले में आरोपी के पुलिस जांच में मदद नहीं करने की बात सामने आई है. आरोपी पुलिस को पिज्जा, प्रीमियम खाना और पुलिस कस्टडी में बिस्तर की मांग कर रहा है.

24 घंटे बंधक बनाकर किया रेप-
नागपुर में वरिष्ठ सरकारी अधिकारी की बेटी को सोमवार देर रात पुलिस ने नागपुर के दिघोरी इलाके के एक किराए के फ्लैट से मुक्त कराया. पुलिस के अनुसार, युवती को 24 घंटे से अधिक समय तक बंधक बनाकर रखा गया, उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया गया, घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग की गई, उसे कोड़े से पीटा गया और चाकू से घायल किया गया.

शहर की हुडकेश्वर पुलिस ने इस मामले में निर्भय उर्फ आकाश माधव पाखरे को गिरफ्तार किया है. आरोपी १९ साल का है एवं ठाणे शहर का रहनेवाला है.

POCSO के तहत केस दर्ज-
आरोपी पर हत्या के प्रयास और पॉक्सो (POCSO) अधिनियम के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने जांच के लिए ले जाए जाने से पहले चिकित्सकीय परीक्षण कराने से इनकार कर दिया. उसने अपना मोबाइल फोन और पीड़िता के फोन का पासवर्ड भी बताने से मना कर दिया, जबकि कथित तौर पर पीड़िता की कैद के दौरान दोनों फोन उसी के कब्जे में थे.

पिज्जा मांग रहा रेप का आरोपी-
हुडकेश्वर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया है कि आरोपी लॉकअप की परिस्थितियों को लेकर शिकायत कर रहा है. वह नाश्ते में पिज्जा, प्रीमियम भोजन, बिस्तर और मच्छर भगाने वाले साधनों की मांग कर रहा है. साथ ही उसने लॉकअप की गंदी दीवारों और अस्वच्छ शौचालयों पर भी आपत्ति जताई है.

आरोपी के पास से पीड़िता के आपत्तिजनक वीडियो मिले-
हुडकेश्वर पुलिस थाने के जांच अधिकारियों के अनुसार, आरोपी ने कथित तौर पर नाबालिग को नशीले पदार्थ मिलाकर चॉकलेट खिलाई, जिसके बाद लंबे समय तक यौन उत्पीड़न किया और ब्लैकमेल किया. आरोपी ने कथित तौर पर दुष्कर्म की वीडियो बनाई. आरोपी के पास पीड़िता की आपत्तिजनक तस्वीरें एवं वीडियो भी मिले.

मोबाइल का पासवर्ड बताने से कर रहा इनकार-
पुलिस का कहना है कि आरोपी ने चिकित्सकीय परीक्षण कराने से इनकार किया था और अपने मोबाइल और पीड़िता के फोन के पासवर्ड बताने से भी मना कर दिया. आरोपी पुलिस जांच में सहयोग नहीं कर रहा.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement