Advertisement

'51 कदम जाओ, पीछे मत देखना'... अंधविश्वास के चक्कर में 3 लाख गंवा बैठी बुजुर्ग महिला

महाराष्ट्र के नागपुर में एक 80 साल का महिला अंधविश्वास के चक्कर में फंसकर 3 लाख के जेवरात और मोबाइल गंवा बैठी. दरअसल बुजुर्ग महिला अपनी बेटी के घर जा रही थी. तभी रास्ते में 2 बाइक सवार आए और महिला से कहा कि मां जगदंबा आपसी रूठी हुई हैं. इसके बाद उनके सारे जेवरात और मोबाइल ले लिए और कहा कि बिना पीछे देखे 51 कदम पीछे जाओ. इसके बाद सभी सामान लेकर चोर फरार हो गए.

Nagpur News (Photo/ChatGPT AI)
योगेश पांडे
  • नागपुर,
  • 09 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 6:16 PM IST

महाराष्ट्र के नागपुर में अंधविश्वास का फायदा उठाकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया है. अंधश्रद्धा का फायदा उठाकर ठगी करने वाले गिरोह शहर में एक बार फिर एक्टिव हो गए हैं. शहर के इमामवाड़ा थाना क्षेत्र में दो अज्ञात युवकों ने धार्मिक आस्था और अंधविश्वास का सहारा लेकर 81 वर्षीय महिला से करीब 3.05 लाख रुपये के सोने के जेवरात और मोबाइल की ठगी कर ली. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

बिना पीछे मुड़े 51 कदम जाओ-
पुलिस के अनुसार, मेडिकल रोड की रहने वाली 81 साल की सुजाता भगवानलाल अग्रवाल मंगलवार सुबह मंदिर में दर्शन करने गई थीं. दर्शन के बाद जब वह अपनी बेटी के घर जा रही थीं, तभी दो अज्ञात युवक उनके पास पहुंचे. एक युवक ने कहा कि मां जगदंबा आपसे रूठी हुई हैं. जबकि दूसरे ने दावा किया कि महिला और उनके बेटों पर बड़ा संकट आने वाला है. दोनों ने संकट टालने के लिए विशेष पूजा कराने का झांसा दिया और महिला को पीले रंग की थैली में अपने गले में पहना हुआ सोने का हार और कंगन के दूसरे सामानों को रखने के लिए कहा. साथ ही 51 कदम तक पीछे मुड़कर नहीं देखने की बात कही.

जेवरात और मोबाइल लेकर फरार हो गए-
महिला के आगे बढ़ते ही दोनों आरोपी जेवरात और मोबाइल लेकर फरार हो गए. कुछ देर बाद पीछे मुड़कर देखने पर आरोपियों के गायब होने से महिला को ठगी का एहसास हुआ. इसके बाद उन्होंने इमामवाड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई.

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच है. एक ने नारंगी रंग की शर्ट, जबकि दूसरे ने चेक शर्ट और नीली जींस पहन रखी थी। फिलहाल दोनों आरोपी फरार है.

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अंधश्रद्धा, चमत्कार या संकट टालने के नाम पर किसी भी अनजान व्यक्ति की बातों में न आएं. धार्मिक आस्था के नाम पर ठगी करने वाले ऐसे गिरोहों से सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना दें.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement