Advertisement

Nagpur News: पत्नी चली गई मायके... तो पति ने उठाया ऐसा आपराधिक कदम

शराबी पति को छोड़कर जब पत्नी मायके चली गई तो पति ने पत्नी के ऊपर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया. पड़ोसियों ने किसी तरह से जान बचाई. यह मामला महाराष्ट्र के नागपुर का है. पति अपनी पत्नी पर अनैतिक संबंध को लेकर संदेह करता था. 

Attempt to Burn Wife Alive (Symbolic Photo)
योगेश पांडे
  • नागपुर ,
  • 30 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 9:33 AM IST

महाराष्ट्र के नागपुर के पारडी पुलिस थाना अंतर्गत पूनापुर परिसर में अनैतिक संबंध होने के संदेह में एक पति ने पत्नी के शरीर पर पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जलाने का प्रयास किया. यह चौंकाने वाली घटना गुरुवार सुबह पारडी इलाके में हुई. हालांकि, महिला के शोर मचाने पर पड़ोसियों ने समय रहते दौड़कर उसकी जान बचा ली. इस मामले में पारडी पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है.

पति पर शराब पीकर मारपीट करने का आरोप 
आरोपी पति का नाम सूरज तिवारी (24, निवासी पुनापुर, भवानी मंदिर रोड परिसर) है, जबकि शिकायतकर्ता महिला उसकी पत्नी है. पति द्वारा बार-बार मारपीट और प्रताड़ित किए जाने के कारण वह पिछले कुछ दिनों से अपने मायके में रह रही थी. महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति सूरज प्रभुनाथ तिवारी बेरोजगार है और शराब का आदी है.

आरोपी की आपराधिक पृष्ठभूमि 
आरोपी सूरज तिवारी की पुलिस ने आपराधिक पृष्ठभूमि की जांच की. उसके खिलाफ पहले भी आपराधिक गतिविधियों के मामले दर्ज होने की जानकारी पुलिस रिकॉर्ड से सामने आई है. शिकायत के अनुसार, सूरज अपनी पत्नी के साथ अक्सर झगड़ा करता था और उसकी पिटाई भी करता था. इस से तंग आकर उसकी पत्नी मायके चली गई थीं.

दी थी जिंदा जलाने की धमकी 
26 अगस्त की रात करीब साढ़े आठ बजे वह पत्नी के मायके पहुंचा. उसने पत्नी से अपने साथ घर चलने को कहा. साथ ही, उस पर किसी दूसरे व्यक्ति के साथ अनैतिक संबंध होने का आरोप लगाया. इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ. इसके बाद सूरज ने पत्नी को जिंदा जलाने की धमकी दी और वहां से चला गया. शुक्रवार सुबह उसने पत्नी के शरीर पर पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जलाने का प्रयास किया. महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने समय रहते हस्तक्षेप किया और उसकी जान बचाई. पारडी पुलिस थाना के इंस्पेक्टर नंदा मनघाटे ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. आगे की कार्रवाई जारी है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement