पति ने GPS की मदद से वाइफ को ब्वॉयफ्रेंड के साथ पकड़ा, जमकर हुआ हंगामा

बिहार के पटना के फुलवारी शरीफ में एक अनोखा मामला सामने आया है. एक शख्स अपनी पत्नी पर नजर रखने के लिए GPS का इस्तेमाल किया. एक दिन पति अचानक घर पहुंचा तो पत्नी अपने प्रेमी के साथ पकड़ी गई. इसके बाद जमकर हंगामा हुआ.

cheating story
gnttv.com
  • पटना,
  • 08 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 6:23 PM IST

बिहार के पटना के फुलवारी शरीफ स्थित एकता नगर में एक अनोखा मामला सामने आया है. फिल्मी स्टाइल में पति ने अपनी पत्नी की गतिविधियों पर नजर रखने का काम किया. पति ने GPS की मदद ली और पत्नी के हर कदम पर नजर रखने लगा. इसका नतीजा भी सामने आया और पति ने पत्नी को रंगे हाथों पकड़ लिया. पत्नी अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ पकड़ी गई.

GPS की मदद से वाइफ पर नजर-
बताया जा रहा है कि पति को पहले से ही पत्नी पर शक था. लेकिन उसके पास कोई सबूत नहीं था. पति ने चपुके से एक प्लान बनाया और पत्नी को ट्रैक करने के लिए GPS का इस्तेमाल करने लगा. शनिवार को जब वह काम पर निकला, तो मोबाइल के जरिए लगातार जीपीएस के जरिए लोकेशन ट्रैक करता रहा. कुछ देर बाद लोकेशन संदिग्ध लगी, तो वह अचानक घर पहुंच गया.

पति घर पहुंचा तो प्रेमी के साथ मिली पत्नी-
जब पति घर पहुंचा तो अलग ही नजारा देखने को मिला. जैसे ही पति ने घर का दरवाजा खोला, उसके होश उड़ गए. घर में पत्नी मौजूद थी. लेकिन उसके साथ एक और शख्स मौजूद था. बताया गया कि वो शख्स पत्नी का प्रेमी था. इसके बाद हंगामा होना तय था और हुआ भी ऐसा ही. घर पर पत्नी के प्रेमी को पाकर पति आग बबूला हो गया. इसके बाद मौके पर जमकर हंगामा हुआ.

थाने पहुंचा मामला-
जब हंगामा हुआ तो आसपास के लोग भी जुट गए. मामला इतना बढ़ गया कि घर में संभल नहीं पाया. हंगामे के दौरान धक्का-मुक्की हुई. इसके बाद पुलिस की एंट्री हुई. जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई. पुलिस स्टेशन में भी देर रात तक ड्रामा चलता रहा.

लिखित शिकायत नहीं मिली- पुलिस  
वहीं, इस पूरे मामले मे फुलवारी शरीफ थाना अध्यक्ष मोहम्मद शहबाज आलम ने बताया कि डायल 112 की टीम के द्वारा कुछ लोग को लाया गया था. लेकिन किसी के भी द्वारा लिखित थाने में आवेदन नहीं दिया गया और सभी चले गए. यह अनोखा मामला अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.

(मनोज कुमार सिंह की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें:

 

Read more!

RECOMMENDED