Advertisement

Pratapgarh: सोशल मीडिया पर दोस्ती, प्यार, ब्लैकमेलिंग... फिर बीच रोड पर मच गया बवाल

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में एक युवक ने सोशल मीडिया पर एक लड़की से दोस्ती की. फिर उसे प्यार के जाल में फंसाया. इसके बाद लड़की को ब्लैकमेल करने लगा. युवक ने युवती से पैसे भी लिए. लेकिन एक बार फिर 4 लाख रुपए की मांग की. इसके बाद युवती के परिजनों ने युवक की पिटाई कर दी.

Pratapgarh
gnttv.com
  • प्रतापगढ़,
  • 16 जुलाई 2025,
  • अपडेटेड 4:58 PM IST

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में नगर कोतवाली क्षेत्र के बलीपुर इलाके में एक युवक का युवती से सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई. फिर दोनों के बीच प्यार हुआ. दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी. इसके बाद ब्लैकमेलिंग का खेल शुरू हुआ. युवक ने युवती से पैसे मांगे. जब इसकी भनक युवती के फैमिली को लगी तो बीच सड़क पर युवक की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी गई. युवक की हालत गंभीर बनी हुई है.

सोशल मीडिया पर दोस्ती, फिर प्यार-
मामले की शुरुआत एक प्रेम प्रसंग से हुई थी. पीड़िता के अनुसार मकसूद ने अपनी पहचान छिपाकर सोशल मीडिया के जरिए उससे दोस्ती की और धीरे-धीरे प्रेम संबंध बना लिए. दोनों के बीच 2 सालों से बातचीत हो रही थी. सबकुछ ठीक था. लेकिन जब युवक का युवती से नजदीकियां बढ़ी तो सबकुछ बदल गया.

फिर शुरू हुआ ब्लैकमेलिंग का खेल-
बातचीत के दौरान युवक ने युवती का अश्लील वीडियो बना लिया. इसके बाद ब्लैकमेलिंग का खेल शुरू हुआ. प्रेमी ने प्रेमिका से पैसे मांगे. प्रेमी ने प्रेमिका को पैसे के लिए ब्लैकमेल करने लगा. आरोप है कि वह अब तक मकसूद को कुल ढाई लाख रुपये दे चुकी है, जिसमें 50 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए थे. सोमवार को युवक ने युवती को शहर के एक होटल में बुलाकर 4 लाख रुपये की मांग की . रुपए नहीं देने पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी .

फैमिली को लगी भनक तो सड़क पर पिटाई-
इसी दौरान युवती के परिजन और कुछ परिचित भी वहां पहुंच गए और मकसूद की जमकर पिटाई कर दी. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, मामला बढ़ा तो प्रशाशन ने होटल की जांच की. जिसमें होटल का रजिस्ट्रेशन न होने पर होटल को एसडीएम नैन्शी सिंह ने सीज की कार्यवाही की.
पिटाई के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी पहलुओं की जांच कर रही है. वहीं इलाके में इस घटना को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है.

(सुनील यादव की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें:

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement