इंस्टाग्राम पर प्यार, फिर शादी, लड़की की मौत पर फैमिली ने पति पर लगाए गंभीर आरोप

यूपी के प्रयागराज के एक युवक को मध्य प्रदेश की एक युवती से इंस्टाग्राम पर पहचान हुई. दोनों में प्यार हो गया. इसके बाद लड़की लड़के के साथ प्रयागराज ले गया और उससे शादी कर ली. लेकिन इस दौरान लड़की की मौत हो गई. अब लड़की की फैमिली ने लड़केवालों पर आरोप लगाया है कि लड़का मुस्लिम है. लेकिन उसने अपनी पहचान छुपाकर लड़की को बहला-फुसलाकर प्रयागराज ले गया था.

Prayagraj News
आनंद राज
  • प्रयागराज,
  • 02 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:27 PM IST

उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के कौंधियारा थाना इलाके में एक खौफनाक मामला सामने आय है. 20 साल की गोल्डी की मौत के मामले में नया मोड़ आया है. मध्य प्रदेश के रीवा के तीरथ साकेत की रहने वाली गोल्डी की फैमिली ने शौहर साहिल की फैमिली पर गंभीर आरोप लगाए है. इस मामले में पुलिस ने 7 नामजद समेत कई अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या, दुष्कर्म, पहचान छिपाकर संबंध बनाने, धर्म परिवर्तन के लिए दबाव, मारपीट और जान से मारने की धमकी जैसी कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है.

इंस्टाग्राम पर प्रिंस, असल में साहिल-
फैमिली के मुताबिक गोल्डी की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर प्रिंस वर्मा नाम के युवक से पहचान हुई, जो बाद में असल में मोहम्मद साहिल निकाला. फैमिली का आरोप है कि उसने अपनी धार्मिक पहचान छिपाकर युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ लिया और प्रयागराज अपने घर ले गया. विरोध करने पर परिवार के सदस्यों पर धर्म बदलने के लिए दबाव और मारपीट की गई. जिसकी जानकारी 10 मई 2026 को गोल्डी ने छोटी बहन से अपनी जान का खतरा बताया था. इसके अलावा परिवार ने फोन पर जातिसूचक गालियाँ और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप साहिल पर लगाया है.

कब्र से निकाली गई बॉडी-
पीड़ित परिवार के लोगों का कहना है कि 8 जून को स्थानीय लोगों की जानकारी से पता चला कि गोल्डी की मृत्यु हो चुकी है और उसका शव कब्रिस्तान में दफन कर दिया गया है. पीड़ित परिवार ने इसकी गुहार पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन से लगाई. उसके बाद पुलिस ने 16 जून को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कब्र खोदकर शव निकलवाया और पोस्टमार्टम कराया. अंतिम संस्कार 17 जून को हुआ. हालांकि बॉडी काफी दिनों बाद कब्र से निकाली गई. जिसकी वजह से बॉडी ज्यादा डैमेज हो चुकी थी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका था.

इकरा बन गई थी गोल्डी- 
मिली जानकारी के मुताबिक तबीयत खराब होने पर पहले निजी अस्पताल में एडमिट कराया गया. उसके बाद मृतक गोल्डी को प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था, जहां उसकी डेथ हो गई. ऐसा कहा जा रहा है गोल्डी साकेत का नाम बदलकर इकरा खान रखा था. अस्पताल में भी एडमिट कराया तो इकरा खान के नाम से एंट्री करवाया और पति साहिल खान नाम लिखवाया था.

पुलिस मामले की कर रही जांच-
एक महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद पीड़ित परिवार मध्य प्रदेश रीवा से प्रयागराज पहुंच कर थाने में मामला दर्ज करवाया है. जिसमें पीड़ित पिता की तहरीर पर कुल 8 व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. कौंधियारा पुलिस ने तहरीर मिलते ही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है. यही नहीं, पुलिस ने आरोपी साहिल, उसकी मां के साथ एक अन्य महिला को अरेस्ट कर लिया है. आप को बता दें कि जांच में पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मोबाइल-और सोशल मीडिया चैट की फॉरेसिंक जाँच, कॉल रिकॉर्ड की जांच की जाएगी.

वहीं, दूसरी तरफ विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री लालमणि तिवारी ने घटना की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है और कहा कि यदि कुर्क जैसी कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जा सकता है.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!

RECOMMENDED