Advertisement

Sonam Raghuvanshi: कैसे गाजीपुर पहुंची सोनम रघुवंशी? ढाबे वाले ने कैसे पकड़वाया?

मेघालय में हनीमून पर गए राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी के गायब होने के मामले में बड़ा अपडेट आया है. सोनम रघुवंशी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में मिली है. सोनम एक ढाबे पर पहुंची और ढाबे वाले से फोन लेकर अपने भाई को फोन किया. इसके बाद ढाबे वाले ने पुलिस को जानकारी दी.

Raja Raghuvanshi and Sonam Raghuvanshi
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 09 जून 2025,
  • अपडेटेड 12:09 PM IST

पिछले कुछ दिनों से सुर्खियां बटोर रहे राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी के मामले में नया मोड़ आया है. अब सोनम रघुवंशी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पकड़ी गई है. एक ढाबे वाले ने सोनम रघुवंशी को पकड़वाया. आपको बता दें कि ये जोड़ा मेघालय में हनीमून मनाने गया था. लेकिन वहां से गायब हो गया था. कुछ दिनों बाद खाई में राजा रघुवंशी की लाश मिली थी. लेकिन सोनम रघुवंशी गायब थी. इसको लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थी. लेकिन अब अचानक सोनम रघुवंशी यूपी के गाजीपुर जिले में मिली है.

कैसे पकड़ी गई सोनम-
सोनम रघुवंशी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में मिली है. वो नंदगंज इलाके में हाईवे पर एक ढाबे पर मिली. सोनम रात को करीब एक बजे ढाबे पर पहुंची और उसके मदद मांगने लगी. सोनम ने ढाबे वाले का मोबाइल मांगा और एक कॉल किया. सोनम ने अपने भाई को वीडियो कॉल किया और खुद के गाजीपुर में होने की जानकारी दी. उधर, ढाबे वाले ने मामला संदिग्ध देखकर पुलिस को फोन कर दिया. इसके बाद पुलिस आई और सोनम रघुवंशी को पकड़ लिया.

पुलिस की हिरासत में है सोनम-
पुलिस सोनम रघुवंशी को महिला डॉक्टर के पास ले गई. जांच में सोनम के शरीर पर किसी तरह का कोई चोट का निशान नहीं पाया गया है. बताया जा रहा है कि जिस समय सोनम ढाबे पर आई, उस समय उसकी हालत ठीक नहीं थी. पुलिस ने सोनम को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया है.

गाजीपुर कैसे पहुंची सोनम?
राजा रघुवंशी की मौत के बाद सोनम की तलाश की जा रही थी. सोनम अब गाजीपुर में मिली है. अब साल उठ रहा है कि आखिर सोनम रघुवंशी मेघालय से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर कैसे पहुंची? उसके साथ और कौन-कौन है? फिलहाल यूपी पुलिस सोनम से पूछताछ कर रही है और ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वो गाजीपुर कैसे पहुंची? उधर, बताया जा रहा है कि इंदौर पुलिस और शिलांग पुलिस भी गाजीपुर आ रही हैं.

क्या है सोनम की कहानी-
मध्य प्रदेश के इंदौर के रहने वाले राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी की शादी 11 मई को हुई थी. इसके बाद दोनों 20 मई को हनीमून के लिए मेघालय गए थे. 23 मई के दिन ये दोनों शिलांग के नोंग्रियाट गांव के डबल डेकर लिविंग रूट ब्रिज पर आखिरी बार दिखे थे. इसके बाद दोनों गायब हो गए थे. इसके बाद राजा रघुवंशी की लाश खाई में मिली थी. लेकिन सोनम रघुवंशी गायब थी.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement