Advertisement

पुराने प्यार में पति के खिलाफ साजिश, रॉड-डंडों स पिटाई, पिस्तौल की नोक पर अपहरण

यूपी में सहारनपुर में एक महिला अपने पुराने प्यार के लिए पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची. पति की बुलेट में कार से टक्कर मारी गई. रॉड-डंडों से उसकी पिटाई की गई. पिस्टल की नोक पर अपहरण किया गया. मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं.

Saharanpur Crime
राहुल कुमार
  • सहारनपुर,
  • 07 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 1:10 PM IST

यूपी के सहारनपुर के थाना नागल क्षेत्र में एक युवक को पहले फोन कर बुलाया गया, फिर उसकी बुलेट बाइक में स्विफ्ट कार से जोरदार टक्कर मारकर उसे सड़क पर गिरा दिया गया. आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने युवक के साथ लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से मारपीट की और कनपटी पर पिस्टल लगाकर उसे जबरन कार में डालकर अपहरण कर लिया. पुलिस के मुताबिक, युवक को अपने साथ ले जाने के बाद उसे बिजली के झटके भी दिए गए. इस पूरी वारदात को लेकर पीड़ित के भाई की तहरीर पर थाना नागल में हत्या के प्रयास, अपहरण समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था.

पुराने प्यार के लिए पति के खिलाफ साजिश-
मामले में अब वारदात के पीछे की वजह भी सामने आई है. थाना प्रभारी राधेश्याम यादव के मुताबिक, पीड़ित युवक की करीब एक साल पहले शादी हुई थी और उसकी पत्नी शादी से पहले मुख्य आरोपियों में से महबूब की दोस्त रही थी. पुलिस के अनुसार, इसी पुराने रिश्ते और महिला से दोबारा संपर्क बनाने की चाहत को लेकर आरोपी युवक के रास्ते से उसके पति को हटाना चाहते थे. आरोप है कि इसी साजिश के तहत पहले फोन करके पीड़ित को बुलाया गया और फिर उसकी बुलेट में जान से मारने की नीयत से स्विफ्ट कार से टक्कर मारी गई. इसके बाद मारपीट कर गन पॉइंट पर उसका अपहरण कर लिया गया.

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार-
पीड़ित के भाई को जब इस घटना की जानकारी मिली तो उसने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को लंढौरा से बरामद किया. घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई. 5 अक्टूबर को थाना नागल पुलिस ने गांव नन्दनपुर के सामने मंदिर के पास से शहनवाज, गुलफाम उर्फ गुल्लू, महबूब और मुजम्मिल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. 

2 कार भी बरामद-
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई दो कारें भी बरामद की हैं. पुलिस अब पूरे घटनाक्रम में शामिल अन्य तथ्यों और आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement