उत्तर प्रदेश के संभल में सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो कॉन्टेंट्स परोसने को लेकर गिरफ्तार हो चुकी चर्चित यूट्यूबर बहनें महक परी और पड़ोसियों के बीच जमकर मारपीट हुई है. जहां बच्चों के खेल-खेल में शुरू हुआ विवाद बढ़ा तो महक परी और पड़ोसियों के बीच जमकर लाठी डंडे चले. वहीं, यूट्यूबर महक परी हाथ में डंडा लिए हुए दिखाई दी. मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
महक परी का पड़ोसियों से मारपीट का वीडियो वायरल-
असमोली थाना इलाके के शाहबाजपुर कला गांव में महक परी और पड़ोसियों के बीच जमकर मारपीट होने का वीडियो वायरल हुआ है. जहां महक परी की छोटी बहन का खेलते समय बच्चों का विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए. महक परी और दूसरे पक्ष के लोगों के बीच जमकर लाठी डंडों से मारपीट हुई.
झगड़े में यूट्यूबर के पिता समेत 4 लोग जख्मी-
इस दौरान महक परी के पिता और दूसरे पक्ष के तीन लोग सहित चार लोग घायल हुए हैं. वहीं, असमोली थाना पुलिस ने महक परी के पिता की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है. हालांकि महक परी और पड़ोसियों के बीच मारपीट की घटना कोई नई नहीं है, बल्कि इससे पहले यूट्यूबर पर महक परी मुरादाबाद जिले में सरेराह एक युवक से मारपीट करते हुए सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी. हालांकि महक परी का मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद भी पुलिस कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पा रही है.
असमोली थाना प्रभारी मोहित चौधरी का कहना है कि शाहबाजपुर कला गांव में विवाद होने की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम मौके पर गई थी. दोनों पक्षों के घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है.
पहले भी विवादों में रही हैं यूट्यूबर-
दरअसल असमोली थाना इलाके के शहबाजपुर कला गांव की निवासी चर्चित यूट्यूबर महक परी को सोशल मीडिया पर अश्लील कंटेंट परोसने के आरोप में कुछ महीने पहले गिरफ्तार किया गया था. इसके कुछ दिनों बाद यूट्यूबर पर महक परी की अमरोहा और मुरादाबाद जिले में मारपीट करने की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी.
(अभिनव माथुर की रिपोर्ट)
ये भी पढ़ें: