उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में नगर निगम के पार्षदों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में पार्षद अपने हाथों में गंगाजल लेकर कसम खाते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को वायरल होने के बाद कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष का कहना है कि चुने जाने पर यह पार्षद सत्य और निष्ठा की कसम खाते हैं और अब भ्रष्टाचार करने की कसम खा रहे हैं. वहीं, नगर आयुक्त का कहना है कि यह वीडियो 2025 का है, इस मामले में जिलाधिकारी से बात कर इस मामले की जांच कराई जाएगी.
वायरल वीडियो में क्या है?
नगर निगम के पार्षदों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में पार्षदों के हाथों में पवित्र गंगाजल है. लेकिन इरादे जनता की गाढ़ी कमाई को हड़पने के हैं. पार्षद बाकायदा सौगंध खा रहे हैं कि निगम से जो भी "आमदनी" यानी अवैध कमीशन आएगा, वह सभी पार्षदों में बराबर बांटा जाएगा. जो भी निगम से आमदनी होगी, वह सभी पार्षदों में बराबर बंटेगी. हमारे ग्रुप के किसी भी साथी पर आंच आई तो सब एक साथ खड़े होंगे, कोई गद्दारी नहीं करेगा.
मुख्य लुटेरा कौन है- कांग्रेस जिलाध्यक्ष
वहीं, कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने वीडियो देखने के बाद इसको शाहजहांपुर के सारनाथ का वीडियो बताया है. उनका कहना है कि पहले यह पार्षद सत्य निष्ठा और गोपीयता की कसम खाते थे. अब भ्रष्टाचार करने की कसम खा रहे हैं. विषय यह नहीं है कि पार्षद कसम खा रहे हैं. विषय तो यह है कि नगर निगम में कितनी भारी लूट हो रही है.
उनका कहना है कि इसका मुख्य लुटेरा कौन है? किसके पास बड़ा हिस्सा पहुंच रहा है? पहले भी शहीदों के मामले में कांग्रेस पार्टी आगे आई थी, जबकि शहीद तो पूरे देश के थे, लेकिन तब कोई भी बीजेपी वाला नहीं बोला था.
वीडियो की जांच कराई जाएगी- नगर आयुक्त
वहीं, नगर आयुक्त सौम्या गुरु रानी ने फोन पर हुई बाद में बताया कि वीडियो 2025 का है. इस मामले में जिलाधिकारी से बात कर जांच कराई जाएगी. हालांकि कैमरे के सामने बोलने से नगर आयुक्त ने साफ इनकार कर दिया. फिलहाल 'राम तेरी गंगा मैली' फिल्म का यह गीत 'ना तो होठों पर सच्चाई ना ही दिल में सफाई करके गंगा को खराब देते गंगा की दुहाई' याद आ रहा है.
ये भी पढ़ें: