Advertisement

एक लड़की, 2 प्रेमी! मिली धमकी तो भाई हो गया आगबबूला, फिर बहन के दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर रची साजिश

यूपी के शाहजहांपुर में एक लड़की से 2 लड़कों को प्यार था. लेकिन एक प्रेमी दबंग किस्म का इंसान था. वो अपनी प्रेमिका, उसके भाई और उसके दूसरे प्रेमी को धमकाता था. ये बात लड़की के भाई को नागवार गुजरी. उसने लड़की के दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर पहले प्रेमी की हत्या कर दी.

Shahjahanpur murder
विनय पांडेय
  • शाहजहांपुर,
  • 06 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 7:13 PM IST

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक खौफनाक वारदात हुई है. एक लड़की से 2 युवक प्यार करते थे. लेकिन मामला तब बिगड़ने लगा, जब एक प्रेमी अपनी प्रेमिका और उसके भाई को धमकाने लगा. इसके बाद लड़की के भाई ने उसके दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर एक साजिश रची और पहले प्रेमी की हत्या कर दी. हालांकि पुलिस ने मामले का खुलासा किया है और सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया है.

प्रेम प्रसंग में हुई हत्या- 
यूपी के शाहजहांपुर में पुलिस ने 31 जुलाई को हुई हिंदू युवक की हत्या का सनसनीखेज खुलासा कया है. युवक की हत्या एक युवती से प्रेम प्रसंग के चलते हुई है. आरोपी और मृतक का एक ही युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था. हत्या के लिए उकसाने के आरोप में प्रेमिका के भाई को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. फिलहाल पुलिस ने प्रेमिका के भाई को जेल भेज दिया है. पुलिस इससे पहले आरोपी समीर अली समेत 4 लोगों को जेल भेज चुकी है.

हत्यारे को भीड़ ने पकड़ लिया-
दरअसल पूरा मामला 31 जुलाई 2026 का है जब थाना कांट क्षेत्र के दिलावरपुर में गौतम मौर्य नाम के युवक की चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई थी. हत्या के बाद आरोपी को भीड़ ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया था. जिसके बाद साथ घंटे तक चक्का जाम करके भारी हंगामा हुआ था. मामले में पुलिस ने आरोपी के पिता भाई समेत तीन लोगों को और जेल भेज दिया था.

एक लड़की, 2 आशिक के चक्कर में हत्या-
पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए अश्विनी नाम के युवक को गिरफ्तार किया है. अश्वनी की बहन से मृतक गौतम मौर्य और समीर अली का प्रेम प्रसंग चल रहा था. मृतक गौतम मौर्य दबंग किस्म का था और वह आरोपी समीर और अपनी प्रेमिका को धमकता था. इसके अलावा प्रेमिका के भाई को भी धमकता था. इसके बाद प्रेमिका के भाई ने समीर के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची और समीर को हत्या करने के लिए उकसाया. जिसके बाद समीर ने चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने मामले में हत्या के लिए उकसाने के आरोप में साजिश में शामिल प्रेमिका के भाई अश्वनी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement