मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले मोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत पिछले दिनों सुसाइड करने वाली सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर निधि तिवारी के मौत के एक-एक राज सामने आ रहे हैं. निधि तिवारी की मां हे्मलता तिवारी ने ब्वॉयफ्रेंड के बारे में कई राज खोले हैं. उनका कहना है कि निधि का ब्वॉयफ्रेंड सोनू सिंह 24 घंटे निगरानी रखता था.
जॉब के दौरान दोनों की जान-पहचान हुई- मां
मां हेमलता तिवारी के मुताबिक निधि तिवारी सबसे बड़ी बेटी थी. वह पूरे घर की जिम्मेदारी संभाल रही थी. वो मोरवा होटल जीएस ग्रैंड में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर जॉब करती थी, क्योंकि इस एरिया में एनसीएल नॉर्दर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड के ऑफिस हैं. यहां लोगों को आना-जाना बना रहता है. एनसीएल आउटसोर्सिंग के तहत काम करने वाली कंपनी में बतौर इंजीनियर काम करने वाले सोनू सिंह पंजाब का रहने वाला है. वह अक्सर सिंगरौली आता था और इसी होटल में रुकता था. इसी दौरान दोनों की जान पहचान हुई और दोस्ती प्यार में बदल गई.
हमेशा नजर रखता था सोनू सिंह- मां हेमलता
मां ने बताया कि वो सोनू सिंह से अकसर बात करती रहती थी. हमेशा उसके कान में ब्लूटूथ लगा रहता था, क्योंकि वह हमेशा उसकी ऑनलाइन और ऑफलाइन नजर बना कर रखता था.
सोनू सिंह पंजाब के किसी जिले का रहने वाला है और दो बच्चों का पिता है. मां के मुताबिक शादीशुदा होने के बाद भी निधि तिवारी सोनू से इतनी नजदीकी बन चुकी थी. उसे रोकने कोशिश की गई. लेकिन सोनू उसपर नजर बना कर रखता था. अगर घर में कोई रिश्तेदार आ जाए तो वह तरह-तरह के आरोप लगता था. इसलिए निधि हमेशा ऑनलाइन रहती थी और ब्लूटूथ में उसके संपर्क में बनी रहती थी.
छोड़कर चले गए थे पिता-
मां हेमलता तिवारी मुताबिक पिता अशोक तिवारी हिंडाल्को में जॉब करते थे. इसके बाद ट्रांसफर हो गया था और वह इनको छोड़कर चले गए थे. कोई मतलब नहीं रखते हैं. तब से मैं इनका लालन-पालन करके बड़ा किया. निधि तिवारी सिंगरौली मुख्यालय के बैढ़न में बड़ा आलीशान घर बनवा रही थी. हमेशा टेंशन में रहती थी. जिस दिन घटना घटी, वह नीचे से पूजा पाठ करके ऊपर गई. ब्लूटूथ कान में लगाई थी. इसके बाद सोनू सिंह का फोन आया. तब हम लोग गए, दरवाजा खटखटाया. लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. दरवाजा तोड़ने के बाद पंखे में दुपट्टे में लटकी हुई थी.
ये भी पढ़ें: