Advertisement

2 साल पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर प्यार, 9 महीने पहले शादी... अब लव स्टोरी का खौफनाक अंत

बिहार के सुपौल में एक लड़के को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक लड़की से दोस्ती हो गई. दोनों में बातचीत होने लगी. फिर ये दोस्ती प्यार में बदल गई. दोनों ने शादी करने का फैसला किया. 9 महीने पहले दोनों ने शादी कर ली. लेकिन लड़की मायके में ज्यादा रहती थी. इससे पति नाराज हो गया और तलाक मांगने लगा. लेकिन लड़की तलाक देने को तैयार नहीं हुई. इसके बाद पति ने खौफनाक साजिश रची.

Supaul News
राम चन्द्र मेहता
  • सुपौल,
  • 27 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 8:37 AM IST

बिहार के सुपौल में झकझोर देने वाली एक खौफनाक वारदात हुई है. इंस्टाग्राम पर शुरू हुई बातचीत प्यार में बदली, प्यार ने शादी का रूप लिया. लेकिन करीब 9 महीने में सबकुछ बदल गया. प्यार ने शक और हिंसा का रूप ले लिया. नफरत इतनी बढ़ गई कि पति ने पत्नी के खिलाफ बड़ी साजिश रच दी. आरोप है कि पति ने अपनी 21 साल की पत्नी को सुनसान जगह पर ले गया और उसपर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी. इस वारदात में महिला गंभीर रुप से जख्मी हो गई. फौरन उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका और इंस्टाग्राम पर शुरू हुई लव स्टोरी का खौफनाक अंत हो गया. वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी पति संजीव साह को गिऱप्तार कर लिया है.

पत्नी पर पेट्रोल छिड़कर लगाई आग-
वारदात सुपौल जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सातनपट्टी पंचायत के लालमनपट्टी स्थित सुपौल उपशाखा नहर के पास की है, जहां रविवार रात पति संजीव साह ने अपनी पत्नी दामिनी देवी को सुनसान जगह पर ले गया और उसके ऊपर पेट्रोल छिड़क दिया. इसके बाद उसे आग के हवाले कर दिया. गिरफ्तार पति ने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया है और इसके पीछे की वजह भी बताई. 

पेट्रोल खरीदकर पत्नी के थैले में रखा-
आरोपी संजीव ने बताया कि दामिनी शनिवार शाम करीब 8 बजे भपटियाही चौक पहुंची थी. वहां पत्नी को खाना खिलाने के बाद वह बाइक से पूर्वी कोसी तटबंध के बॉर्डर रोड पर एक दुकान से पेट्रोल की बोतल खरीदी और उसे दामिनी के प्लास्टिक के थैले में रख दिया. इसके बाद वह पत्नी दामिनी को कोसी बांध से 17 किलोमीटर आगे बायसी रोड की ओर ले गया. वहां रात 10 बजे करीब लालमन पट्टी नहर के पास सुनसान जगह पर उसके शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर माचिस से आग लगा दी और मौके से भाग गया.

2 साल पहले इंस्टाग्राम पर हुआ था संपर्क-
आरोपी पति ने बताया कि दामिनी से करीब दो साल पहले इंस्टग्राम सोशल मीडिया के जरिए संपर्क हुआ था. इसके बाद दोनों के बीच लगातार बातचीत होती रही. करीब नौ महीने पहले दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी. शादी के बाद पत्नी दामिनी एक बार उसके घर आई थी, लेकिन एक दिन बाद वापस चली गई थीय वह भी कभी-कभी ससुराल जाता था. 

तलाक चाहता था आरोपी पति-
आरोपी पति ने मुजफ्फरपुर में तलाक के लिए अर्जी दिया था. लेकिन पत्नी पेपर पर साइन नहीं करना चाहती थी. इसलिए उसने पेट्रोल छिड़क मार दिया.

पुलिस ने क्या बताया?
एसडीपीओ वीरपुर पवन कुमार ने बताया कि लौकहा पंचायत के वार्ड संख्या-3 निवासी संजीव कुमार साह ने करीब 9 महीने पहले मुजफ्फरपुर जिले के करजा थाना क्षेत्र की रहने वाली दामिनी कुमारी से प्रेम विवाह किया था. दोनों के बीच कुछ मुद्दों को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया था. संजीव साह तलाक लेना चाहता था, जबकि दामिनी इसके लिए तैयार नहीं थी. इसी विवाद के कारण संजीव साह पर दामिनी को रतनपुर थाना क्षेत्र के लालमनपट्टी स्थित वार्ड संख्या-5 में नहर के पास सुनसान जगह पर ले जाकर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का आरोप है. इस घटना में दामिनी गंभीर रूप से झुलस गई थी. बाद में रविवार की सुबह सुपौल के सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

की जा रही कानूनी कार्रवाई- पुलिस
घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले का अनुसंधान किया. घटनास्थल से पेट्रोल जैसे ज्वलनशील पदार्थ के साक्ष्य मिले हैं. मुख्य आरोपी संजीव साह को हिरासत में ले लिया गया. वहीं, दूसरे अभियुक्त आरोपी के पिता कीनू साह को भी हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है. पीड़िता के परिजन के आवेदन के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement