उत्तर प्रदेश के उन्नाव से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है. रसमलाई खाने को लेकर एक फैमिली में विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि छोटे भाई ने बड़े भाई पर हमला कर दिया. बड़े भाई को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की तफ्तीश कर रही है.
रसमलाई के लिए बड़े भाई पर हमला-
रसमलाई को लेकर विवाद में छोटे भाई और देवरानी ने बड़े भाई और भाभी पर कैंची से हमला कर दिया. परिजनों ने गंभीर हालत में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उनका इलाज चल रहा है. परिजनों से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज़ कर पुलिस मामले की जांच कर रही है.
अस्पताल में चल रहा बड़े भाई का इलाज-
घटना बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र का है कस्बे में रहने वाले शानू और उनकी पत्नी साबरीन पर उसके सगे छोटे भाई नूर और बहू फातमा ने कैंची से हमला कर दिया. इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. आनन-फानन में परिजनों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है.
पीड़िता ने बताया क्या हुआ था?
जानकारी के अनुसार रविवार देर रात शानू की पत्नी साबरीन ने फ्रिज में रखी रसमलाई बच्चों में बांटने के बाद खुद भी खा ली थी. अस्पताल में भर्ती साबरीन ने बताया कि रसमलाई खाने से गुस्साए उनके देवर नूर और देवरानी से कहासुनी होने लगी. उसके बाद उन्होंने कैंची से हमला कर दिया. जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं. उनका कहना है कि बहन ने फोन पर बताया था कि रसमलाई बच्चों में बांट दें, इसलिए उन्होंने फ्रिज से निकालकर रसमलाई बच्चों में बांट दी थी. इसके बाद देवर देवरानी ने उन पर हमला कर दिया. परिजनों ने घायल बहू और बेटों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है.
ये भी पढ़ें: