Siddharthnagar News: दहेज की भेंट चढ़ी एक और बेटी! तुम्हारी लड़की को मारकर घर में दफना दिया... शादी के डेढ़ महीने बाद दामाद ने सास को किया कॉल 

दहेज की भेंट एक और बेटी चढ़ गई है. यूपी के सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज थानाक्षेत्र में दहेज की खातिर पति ने पत्नी की हत्या करके घर में दफना दिया. फिर अपनी सास को फोन कर बताया कि तुम्हारी बेटी को मारकर घर मे दफना दिया हूं. 

Husband kills wife in Siddharthnagar
अनिल कुमार तिवारी
  • सिद्धार्थनगर ,
  • 15 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:42 AM IST

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले से एक चौंकाने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां 1 लाख रुपए दहेज की मांग पूरी न होने पर पति शमशेर अहमद ने अपनी 20 साल की पत्नी मुफीदूननिशा की हत्या करके उसे घर के अंदर ही एक कमरे में दफना दिया. इसके बाद अगले दिन 14 जुलाई 2026 को उसने अपनी पत्नी की मां सफीनुन्नीशा को फोन करके बताया कि तुम्हारी बेटी की हत्या करके घर में दफना दिया हूं.

पुलिस ने शव को खुदवाकर निकाला बाहर
शमशेर और मुफीदूननिशा का निकाह हुए अभी डेढ़ महीने भी पूरे नहीं हुए थे. इसकी जानकारी मिलते मां डुमरियागंज थाने पहुंची और नामजद तहरीर देकर पुरे मामले को पुलिस को बताया. इसके बाद आनन फानन में मौके पर पुलिस पहुंची और घर के एक कमरे से शव को खुदवाकर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

1 लाख रुपए दहेज की कर रहे थे मांग 
1 जून 2026 को संतकबीर नगर जिले दुधारा थानाक्षेत्र के दशहवा गांव की रहने वाली सफीदुन्नीसा की 20 साल की बेटी मुफीदूननिशा का निकाह मुस्लिम रीति रीवाज से सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज थानाक्षेत्र के चकमझारी गांव निवासी हबीबुल्ला के पुत्र शमशेर अहमद के साथ संपन्न हुआ था. निकाह के बाद से ससुराल के लोगों ने एक लाख रुपए दहेज के लिए मुफीदूननिशा को परेशान करना शुरू कर दिया. इसके बाद 14 जुलाई को पति शमशेर अहमद ने अपनी सास को फोन कर बताया कि तुम्हारी बेटी को मार कर घर मे दफना दिया हूं.

महिला का पति, ससुर और सास गिरफ्तार
इस मामले को लेकर सीओ बृजेश सिंह ने बताया कि घटना के आरोपी पति शमशेर अहमद, ससुर हबीबुल्ला, व सास खुशबून्नीशा को गिरफ्तार करके पूछताछ की जा रही है. मृतका की मां ने कहा कि अभी 1 जून को बेटी की शादी की थी, डेढ़ महीना हुआ था. मुझे फोन करके बोला- तुम्हारी बेटी को मारकर दफना दिया हूं. मेरी बेटी का कोई कसूर नहीं था. और मेरे से नहीं बताया था कि यह कैसे हो गया. मैंने मुंबई से इस शादी के लिए बात चलाई थी. जैसे उसने मेरी लड़की की जान ली है मैं चाहती हूं उसकी भी जान लिया जाए.

शादी के बाद से ही मारने-पीटने का लगाया आरोप 
सफीनुन्नीशा ने कहा कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग हमारी लड़की को मारते पीटते थे. आज सूचना मिली कि उन लोगों ने दहेज की मांग को लेकर हमारी लड़की को मार ही डाला है और उसके शव को मकान के अंदर दफना दिया है. सफीनुन्नीशा के प्रार्थना पत्र के आधार पर समुचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है. थाना डुमरियागंज के निरीक्षक के साथ घटना का निरीक्षण किया गया है. मौके पर फील्ड यूनिट की टीम भी आ गई है. मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में शव को खुदवाकर निकलवाया गया है. आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई. 

 

Read more!

RECOMMENDED