बड़ा भाई ऑनलाइन खरीदा जूता, छोटा भाई पहनने की करने लगा जिद, बड़े भाई ने कैंची से गोदकर कर दी हत्या

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में जूता पहनने को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को कैंची से गोद-गोद कर मौत के घाट उतार दिया.

man attack with scissors
gnttv.com
  • महराजगंज ,
  • 21 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 8:25 AM IST

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में जूता पहनने को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को कैंची से गोद-गोद कर मौत के घाट उतार दिया.

दरअसल, मुखा गांव स्थित नौका टोला में सोमवार को सूरज शर्मा ऑनलाइन एक जूता मंगाया था. छोटा भाई उन जूतों को पहनने की जिद करने लगा, जिसको लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी. जूते पहले पहनने की होड़ में कहासुनी मारपीट में बदल गई. इतने में बड़ा भाई सूरज ने अपना आपा खो दिया. आरोप है कि गुस्से में आकर सूरज ने पास में मौजूद कैंची उठाया और लक्ष्मण पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया.

उसने लक्ष्मण के सिर और हाथ पर कैंची से कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुघली भेजा गया. चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल महाराजगंज रेफर कर दिया, लेकिन वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वही इस पूरी घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.

तहरीर मिलने पर कार्यवाही 

वही इस पूरे प्रकरण में थाना अध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि फिलहाल किसी भी पक्ष से लिखित तहरीर नहीं मिली है. तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है और हर कोई इस बात से हैरान है कि एक छोटी सी बात ने इतना बड़ा रूप कैसे ले लिया.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!

RECOMMENDED