सोशल मीडिया पर ट्रेन में सफर कर रही एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में महिला बता रही है कि वो ट्रेन के फर्स्ट एसी में सफर कर रही है. इस दौरान गहनों से भरा उसका बैग चोरी हो गया. महिला का कहना है कि उसने 4 बार चेन पुलिंग की. लेकिन कोई नहीं आया. ये वीडियो आनंद विहार टर्मिनस-न्यूज जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस का है.
फर्स्ट एसी से गहनों से भरा बैग चोरी-
एक महिला अपने बेटे के साथ आनंद विहार टर्मिनस-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस ट्रेन के फर्स्ट एसी में सफर कर रही थी. सफर के दौरान आराम करने लगी और उसे नींद आ गई. जब ट्रेन उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चारबाग स्टेशन पर पहुंची तो महिला ने बताया कि उसका गहनों से भरा बैग चोरी हो गया. इसके साथ ही 25 हजार रुपए कैश भी गायब है. इसकी जानकारी महिला ने वीडियो बनाकर दी. अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
वायरल वीडियो में क्या है?
ट्रेन में सफर कर रही एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें महिला बता रही है कि 15726 ट्रेन नंबर है. मैं फर्स्ट एसी में सफर कर रही थी और मेरा सारा गहना चोरी हो गया, लखनऊ स्टेशन पर. फर्स्ट एसी में किसी ने घुसकर चोरी किया और मुझे पता ही नहीं चला.
ढाई लाख का गहना, 25 हजार कैश चोरी- महिला
महिला बताती है कि ये हुआ कि मेरा बच्चा चोरी नहीं हुआ, मेरा ढाई लाख का गहना और 25 हजार रुपए कैश चोरी हो गया. फर्स्ट एसी सेफ नहीं है. यहां 4 बार चेन पुलिंग करने के बाद एक पुलिस तक नहीं आई, योगी सरकार की सरकार है यहां पर, और कोई रिस्पांस नहीं है. आप सब बताओ कि मैं क्या करूं? यहां कोई मदद के लिए नहीं आ रहा है हमारे.
बंद केबिन में हम सेफ नहीं- महिला
महिला कहती है कि केबिन बंद में हम सेफ नहीं हैं तो हमारा कहीं क्या होगा. मेरा बच्चा नहीं चोरी हुआ, नहीं तो अगर वो चोरी हो जाता है तो मैं क्या करती? मेरा ढाई लाख का सोना चोरी हुआ. महिला ने बताया कि एक टीटीई, एक पुलिसवाला, इतना कॉल करने के बाद भी कोई रिस्पॉन्स नहीं है.
आपको बता दें कि ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. ये खबर सिर्फ वायरल वीडियो के आधार पर लिखी गई है. GNTTV.COM इस खबर की पुष्टि नहीं करता है.
ये भी पढ़ें: