24 घंटे पहले सोशल मीडिया पर जताई थी आशंका, अब महिला की हो गई हत्या

बिहार के वैशाली जिले में एक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी. हत्या का आरोप उसके दूसरे पति पर लगा है. आरोपी पति गिरफ्तार कर लिया गया है. हत्या के 24 घंटेप हले महिला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था. जिसमें उसने अपनी हत्या की आशंका जताई थी.

Vaishali Murder
gnttv.com
  • वैशाली,
  • 03 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 8:10 PM IST

बिहार के वैशाली जिले के पातेपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला अंजली देवी की हत्या कर दी गई. पति ने उसकी हत्या की है. वारदात के बाद आरोपी पति फरार हो गया. लेकिन बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. महिला ने 24 घंटे पहले सोशल मीडिया एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उसने खुद की हत्या की आशंका जताई थी.

रील बनाने पर विवाद तो पति ने कर दी हत्या-
बिहार के वैशाली में एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. महिला की हत्या उसके पति कुंदन कुमार ने की है. महिला सोशल मीडिया पर रील बनाती थी. रील बनाने को लेकर विवाद चल हुआ था. जिसके बाद पति ने हत्या कर दी. महिला की हत्या गला दबाकर कर की गई है.

24 घंटे पहले वीडियो में जताई थी आशंका-
हत्या से 24 घंटे पहले महिला ने सोशल मीडिया एक वीडियो पोस्ट किया था. जिसमें उसने अपनी हत्या की आशंका जताई थी. महिला ने वीडियो में कहा था कि आप लोग बताइए, जब पति मुझे मार देगा, तब हमको सपोर्ट कीजिएगा. आप लोगों को बोल रहे हैं, आप लोगों को दिखता नहीं है. बिना खाए मेरा मुंह सूखा हुआ है. हमको खाना-पानी भी नहीं देता है. महिला कहती है कि जब मैं काम करने जाता हूं तो उसमें भी उसको दिक्कत है.

महिला कहती है कि वो मुझे मारने का प्लान बनाया था. हम मरना नहीं चाहते हैं, अपने बच्चे के लिए जीना चाहते हैं. लेकिन वो जीने नहीं देना चाहता है. आप लोग सपोर्ट कीजिए, हम जिएंगे.

महिला ये भी कहती है कि हाजीपुर का नारायण क्लिनिक मुझे बांझ बना दिया है. उसपर मैं केस कर चुकी हूं. थाना नहीं सुनता है, जिसको लेकर मैं एसपी साहब को भी आवेदन दे चुके हैं. मेरा कोई नहीं सुनेगा तो मैं सोमवार को धरना देने जाऊंगी. 

7 साल पहले महिला से मिला था कुंदन-
मृतक अंजली समस्तीपुर जिले की रहने वाली थी.महिला 7 साल से आरोपी कुंदन के संपर्क में थी. आरोपी ने महिला को साल 2021 में मुंबई ले जाकर छोड़ दिया था. वहां से महिला अपने छोटे बेटे के साथ कुंदन के घर पर आकार रहने लगी. उसके बाद कुंदन जब एक साल बाद घर आया तो उस महिला को रखने से इनकार कर रहा था. जिसके बाद महिला ने थाने में केस दर्ज कराया. जिसके बाद आरोपी फरार चल रहा था. लेकिन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. जेल से आने के कुछ महीनों तक सब ठीक ठाक रहा. लेकिन कुछ दिन बाद ही दोनों के बीच फिर से विवाद होने लगा. जिसके बाद अब महिला की हत्या कर दी गई.

महिला की दो शादी हुई थी. पहला शादी समस्तीपुर जिले में हुई थी. जिससे उसके बाद 2 बच्चे हैं. इस दौरान फेसबुक से महिला का संपर्क वैशाली जिला के पातेपुर थाना क्षेत्र के निरवपुर के रहने वाले कुंदन साह से हुआ. 2 सालों तक दोनों साथ घूमते-फिरते रहे. लेकिन बाद में कुंदन ने उसे घर लाने से इनकार कर दिया था.

महिला को पहले पति के साथ रहना पसंद था. लेकिन वो साथ रखने को तैयार नहीं थी. इस दौरान महिला मजदूरी करके पेट पालती थी और रील भी बनाती थी.

उसका दूसरा पति कुंदन घर में अपने माता-पिता और दादी के साथ रहता था. कुंदन महिला को साथ नहीं रखता था. जिससे वो तनाव में थी. 

बेटे ने क्या बताया?
मृतक महिला के बड़े बेटे ने बताया कि पापा मम्मी के बीच अक्सर विवाद हुआ करता था. रात में सभी लोग सो गए थे. सुबह में जब मंदिर पर बाजा बज रहा था, तभी पापा ने मम्मी को रस्सी से कसकर गला दबाकर मार दिया. उसके बाद पापा भाग गए.

(विकास कुमार की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें:

 

Read more!

RECOMMENDED