Advertisement

Viral: CCTV में कैद 10 हजार रुपए के अंडरगारमेंट्स की चोरी, महिला व्यापार मंडल की अध्यक्ष पर आरोप

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक दुकान से अंडरगारमेंट्स चोरी का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. दुकानदार ने वाराणसी महिला व्यापार मंडल की अध्यक्ष सुनीता सोनी पर इस चोरी में शामिल होने का आरोप लगाया है. दुकान से 10 हजार रुपए के अंडरगारमेंट्स चोरी होने का आरोप है.

Viral CCTV Video
रोशन जायसवाल
  • वाराणसी,
  • 26 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 7:08 PM IST

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक चोरी का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. इस फुटेज में महिलाएं एक दुकान से 10 हजार रुपए का अंडरगारमेंट्स चोरी करते हुए दिखाई दे रही हैं. घटना के बाद दुकानदार ने इसकी शिकायत भी थाने में दर्ज करा दी है. सबसे बड़ी हैरानी की बात है कि अंडरगारमेट्स की चोरी करने में शामिल कोई और नहीं, बल्कि वाराणसी महिला व्यापार मंडल की अध्यक्ष हैं. वह वाराणसी नगर निगम की पूर्व ब्रांड एंबेसडर भी रह चुकी हैं. उसकी तमाम तस्वीरें भी नामचीन शख्सियतों के साथ है. घटना वाराणसी के चेतगंज थाना क्षेत्र के लहुराबीर इलाके की है, जहां 2 दिन पहले शाम को यह घटना हुई और सारा कुछ CCTV में रिकार्ड हो गया.
 
CCTV में 3 महिलाएं कैद-
सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि एक अंडरगारमेंट्स की दुकान में 3 महिलाएं घुसती हैं. इसमें वाराणसी महिला व्यापार मंडल की अध्यक्ष सुनीता सोनी भी हैं. वह वाराणसी नगर निगम की पूर्व ब्रांड एंबेसडर हैं. जबकि युवती उनकी बेटी और अधेड़ उम्र की महिला सुनीता की ननद बताई जा रही है. सुनीता सेल्स गर्ल से कुछ लाने का  बोलती है और सेल्स गर्ल जाती है तो उनके साथ की लड़की और अधेड़ महिला अपने साथ थामे हुए झोले में अंडरगारमेंट्स को भरने लगती है और वापस सेल्स गर्ल के आने पर सामान्य हो जाती है. इसके बाद तीनों महिलाएं दुकान से चली जाती हैं. सारी घटना CCTV में रिकार्ड भी हो गई.

CCTV फुटेज देख दंग रह गया दुकानदार-
जब बाद में स्टॉक के मिलान के वक्त गिनती नहीं मिलने पर सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए तो दुकानदार के होश उड़ गए. पता चला कि 10 हजार का अंडरगारमेंट्स 3 महिलाओं चोरी करके ले गई हैं. दुकानदार ने इसकी शिकायत संबंधित चेतगंज थाने में कर दी और FIR भी दर्ज कर लिया गया है. दुकानदार शिकायत में बताया कि 3 महिलाएं दुकान में आई और 10 हजार के अंडरगारमेंट्स चोरी हो गए हैं.

बहुत शर्मनाक घटना- न्यू जनकल्याण समिति अध्यक्ष
समाजसेविका और न्यू जनकल्याण समिति की अध्यक्ष चांदनी श्रीवास्तव ने बताया कि यह बहुत शर्मनाक घटना है कि व्यापार मंडल महिला अध्यक्ष सुनीता सोनी ने अपनी बेटी और ननद के साथ मिलकर एक दुकान में घुसकर अंडरगारमेंट्स की चोरी की है और पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड भी हुई है. सोने-चांदी के दाम इतने बढ़ रहे हैं, अगर वह सोना-चांदी चोरी की होती तो बात समझ में भी आती, लेकिन यह घटना अपने आप में बहुत ही शर्मनाक है.

वर्तमान में महिला व्यापार मंडल अध्यक्ष और नगर निगम के पूर्व ब्रांड एंबेसडर रही और तमाम नामचीन हस्तियों के साथ फोटो भी उनकी है. कई आरोपों के लगने के बावजूद आज तक इनपर कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है और रसूखदार लोगों के साथ संबंध होने के चलते यह बचकर निकल जाती हैं, लेकिन इस बार पूरी तरह से साक्ष्य है. इसलिए इनपर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.

मैं प्रशासन की मदद करूंगी- सुनीता सोनी
आरोपी महिला व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनीता सोनी ने अपने बचाव में कहा कि मैं मार्केट गई थी और मेरे साथ की महिलाएं जौनपुर से आई हुई थी. मैं उस दुकान पर भी गई थी, लेकिन उनके पास वह सामान नहीं था. वहां पर एक हफ्ते में सामान आ जाने के बात बोली गई. जिसपर मैंने अपना नाम और मोबाइल नंबर वहां नोट करा दिया था. लेकिन मेरे साथ गई महिलाओं ने मेरे पीछे क्या रखा? यह मुझे नहीं मालूम. यह चीज जैसे ही मुझे सुबह पता चली तो मैं उनके दुकान पर गई थी. लेकिन उनका दुकान भी बंद था. संपर्क करने की कोशिश भी की, लेकिन नहीं हो पाया. मैंने उन महिलाओं से भी कहा है कि जो तुमने सामान लिया है, उसका पैसा भुगतान कर दो, क्योंकि सीसीटीवी कैमरा झूठ नहीं बोलता है. विरोध करने वाली महिलाओं के सवाल पर उन्होंने बताया कि वह कुछ तथाकथित संगठन चलाने वाली महिलाएं हैं, जो मेरे नाम पर हर जगह मेरा विरोध करने पहुंच जाती हैं. ऐसी महिलाओं के बयान से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है. मैं दुकान मालिक और पुलिस प्रशासन से मिलकर पूरा सहयोग करूंगी.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement