'वेस्टर्न प्रपोजल' के बहाने प्रेमी को बुलाया घर, आंखों पर पट्टी बांधी और पेट्रोल डालकर बॉयफ्रेंड को जिंदा जला दिया

जांच में सामने आया है कि यह हत्या अचानक नहीं बल्कि पूरी प्लानिंग के साथ की गई थी. प्रेमा ने पहले से ही पेट्रोल और केरोसिन खरीदकर रखा था. इतना ही नहीं, उसने जहर और गोलियां भी रखी थीं, ताकि हत्या के बाद खुद भी आत्महत्या कर सके.

woman killed lover
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 22 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 3:46 PM IST
  • वेस्टर्न स्टाइल प्रपोजल के नाम पर प्रेमी की हत्या
  • पहले से रची गई थी साजिश

बेंगलुरु के अंजनानगर में एक युवती ने अपने ही प्रेमी को प्रपोजल के बहाने घर बुलाकर जिंदा जला दिया. घटना 21 अप्रैल दोपहर करीब 2 बजे की बताई जा रही है. पुलिस ने आरोपी युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. मृतक की पहचान 27 वर्षीय किरण के रूप में हुई है, जबकि आरोपी युवती प्रेमा भी 27 साल की है. दोनों एक टेलीकॉम कंपनी के स्टोर में साथ काम करते थे और वहीं से उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई थी.

प्रेमा ने कैसी रची साजिश?
पुलिस के मुताबिक, प्रेमा ने किरण को घर बुलाकर कहा कि वह उसे विदेशी अंदाज में प्रपोज करेगी. उसने पहले किरण की आंखों पर पट्टी बांधी और फिर हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए. जब किरण ने इसका विरोध किया, तो प्रेमा ने इसे सरप्राइज का हिस्सा बताया. इसके बाद उसने माहौल को सामान्य दिखाने के लिए रोमांटिक सेटअप तैयार किया ताकि किरण को शक न हो. लेकिन कुछ ही देर बाद प्रेमा ने बाथरूम से पेट्रोल और केरोसिन लाकर उस पर डाल दिया और आग लगा दी. आग लगते ही किरण चीखने लगा, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. वह मौके पर ही बुरी तरह जलकर मर गया.

पहले से रची गई थी साजिश
जांच में सामने आया है कि यह हत्या अचानक नहीं बल्कि पूरी प्लानिंग के साथ की गई थी. प्रेमा ने पहले से ही पेट्रोल और केरोसिन खरीदकर रखा था. इतना ही नहीं, उसने जहर और गोलियां भी रखी थीं, ताकि हत्या के बाद खुद भी आत्महत्या कर सके. पुलिस को शक है कि उसने इस पूरी घटना का वीडियो भी अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किया.

रिश्ते में आई दरार बनी वजह
पुलिस के अनुसार, दोनों की मुलाकात अगस्त में हुई थी और फरवरी में प्रेमा ने किरण को प्रपोज किया था. शुरुआत में सब ठीक था, लेकिन कुछ समय बाद किरण उससे दूरी बनाने लगा. बताया जा रहा है कि किरण अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के संपर्क में था और उसी के साथ समय बिताने लगा था. उसने प्रेमा का नंबर भी ब्लॉक कर दिया था. इसी बात से नाराज होकर प्रेमा ने बदला लेने का फैसला किया.

शादी को लेकर भी हुआ था झगड़ा
घटना से पहले दोनों के बीच शादी को लेकर भी विवाद हुआ था. प्रेमा इस रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहती थी, जबकि किरण इससे बच रहा था. इसी तनाव के चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया.

आग देखकर प्रेमा खुद घबरा गई और बाथरूम में छिप गई. बाद में बाहर निकलकर भागी, जहां एक पड़ोसी महिला ने उसे कपड़े दिए और अंदर ले गई. पुलिस को उसके कमरे से जहर की बोतल और दवाइयां भी मिली हैं. ब्यादरहल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और प्रेमा से पूछताछ जारी है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस हत्या में कोई और शामिल था या नहीं.

ये भी पढ़ें

 

    Read more!

    RECOMMENDED