Advertisement

गुना में पत्नी की गला काटकर हत्या, पति फरार, 3 दिन पहले ही प्रेमी के पास से मिली थी महिला

गुना में पति ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम देते हुए पत्नी की नृशंस हत्या कर दी. आरोपी पति ने सब्जी काटने वाले चाकू से पत्नी का गला काट दिया. हत्याकांड के बाद से ही महिला लक्ष्मी सेन का पति राकेश फरार है.

Guna murder case
विकास दीक्षित
  • गुना,
  • 22 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 3:56 PM IST
  • प्रेमी के साथ भागी थी आरोपी की पत्नी
  • पत्नी से किया राजीनामा और प्यार का झूठा नाटक

मध्य प्रदेश के गुना में पत्नी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां राकेश नाम के एक व्यक्ति पर अपनी पत्नी लक्ष्मी सेन की सब्जी काटने वाले चाकू से गला काटकर हत्या करने का आरोप है. वारदात के बाद से ही राकेश फरार है. महिला का शव उसके जीजा के घर में मिला. बताया जा रहा है कि हत्या से पहले राकेश ने अपना घर भी बेच दिया था और पत्नी के साथ जीजा के घर में रहने लगा था. सूचना मिलने पर पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.

24 सितंबर से लापता थी लक्ष्मी, पति ने दर्ज कराई थी शिकायत
जानकारी के मुताबिक, लक्ष्मी सेन 24 सितंबर से लापता थी. उसके पति राकेश ने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत में उसने बताया था कि उसकी पत्नी प्रेमी के साथ चली गई है. इसके बाद पुलिस ने तलाश करते हुए लक्ष्मी को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा से बरामद किया था. पुलिस ने 19 अक्टूबर को महिला को उसके पति राकेश के सुपुर्द कर दिया था.

पति-पत्नी के बीच हुआ था समझौता
पुलिस के मुताबिक, लक्ष्मी की बरामदगी के बाद पति-पत्नी के बीच समझौता हो गया था. राकेश ने भी पत्नी को खुशी-खुशी अपने साथ रखने की बात कही थी. इसके बाद दोनों साथ रहने लगे थे. हालांकि, कुछ ही समय बाद लक्ष्मी की हत्या की खबर सामने आ गई. अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि समझौते के बाद ऐसा क्या हुआ कि महिला की हत्या कर दी गई.

जीजा के घर में मिला महिला का शव
आरोपी राकेश के जीजा ने बताया कि पति-पत्नी उनके घर में रह रहे थे. पिछले दो-तीन दिनों से दोनों कहीं गए हुए थे और घर पर ताला लगा था. इसी दौरान किसी ने चोरी की नीयत से घर की दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया. इसके बाद आसपास के लोगों ने घर की टूटी दीवार और खून पड़े होने की जानकारी दी. सूचना मिलने पर पुलिस को बुलाया गया. घर के अंदर लक्ष्मी का शव मिला.

हत्या के बाद से पति का पता नहीं
जीजा के मुताबिक, उन्हें समझ नहीं आ रहा कि लक्ष्मी की हत्या कैसे हुई. राकेश से भी संपर्क नहीं हो पा रहा है. वहीं, पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं. एफएसएल की टीम भी जांच में जुटी है.

ये भी पढ़ें: 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement