Advertisement

जातिगत टिप्पणी मामले में अभिनेत्री युविका चौधरी गिरफ्तार, पूछताछ के बाद मिली जमानत

बॉलीवुड एक्ट्रेस युविका चौधरी को पुलिस ने अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में गिरफ्तार कर लिया. हालांकि तीन घंटे की पूछताछ के बाद उन्हें औपचारिक जमानत पर छोड़ दिया गया. बीते दिनों सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किए गए एक वीडियो के कारण युविका को खूब ट्रोल किया गया था. युविक का ये वीडियो खूब वायरल हुआ था, जिसमें वो जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर रही थीं.

gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 19 अक्टूबर 2021,
  • अपडेटेड 10:54 AM IST
  • अपमानजनक टिप्पणी के मामले में हुई गिरफ्तार
  • तीन घंटे चली पूछताछ

बॉलीवुड एक्ट्रेस युविका चौधरी को पुलिस ने अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में गिरफ्तार कर लिया. हालांकि तीन घंटे की पूछताछ के बाद उन्हें औपचारिक जमानत पर छोड़ दिया गया.

बीते दिनों सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किए गए एक वीडियो के कारण युविका को खूब ट्रोल किया गया था. युविक का ये वीडियो खूब वायरल हुआ था, जिसमें वो जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर रही थीं. हालांकि युविका ने वीडियो तुरंत डिलीट कर दिया और कहा कि उनसे ये अनजाने में हुआ है. इसके बाद उनके पति प्रिंस नरूला ने भी इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर माफी मांगी थी.

अभिनेत्री ने मांफी मांगते हुए ट्वीट किया था, 'हेलो दोस्तों, मैंने अपने आखिरी वीडियो ब्लॉग में जिस शब्द का इस्तेमाल किया था, मुझे उसका सही मतलब नहीं पता था. मेरा मकसद किसी को आहत करना नहीं था. मैं हर एक शख्स से माफी मांगती हूं. आशा है कि आप सब मेरी बात समझेंगे. सभी को प्यार.' 

अगली सुनवाई 24 नवंबर को
फिलहाल इस मामले में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने उन्हें अंतरिम जमानत दे दी है. युविका मुंबई से हांसी पहुंची थीं. इस दौरान उनके पति प्रिंस नरूला भी उनके साथ दिखाई दिए. उनके वकील अशोक बिश्नोई ने कहा, ‘मेरी क्लाइंट हाई कोर्ट के दिशा-निर्देशों के अनुसार जांच में शामिल हुईं और वह अभी अंतरिम जमानत पर हैं.' अब इस केस में 24 नवंबर को हाईकोर्ट में सुनवाई होगी.

क्या है मामला?
युविका का ये वीडियो मई में आया था, जिसको लेकर काफी हंगामा हुआ था. उनके खिलाफ एससी/ एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था. युविका के खिलाफ दलित अधिकार कार्यकर्ता रजत कलसन ने मामला दर्ज कराया था. एक्ट्रेस के खिलाफ संबंधित वर्ग के लोगों ने गुस्सा जाहिर करते हुए हांसी थाने में जमकर प्रदर्शन किया था. इसके बाद शिकायतकर्ताओं ने वीडियो पुलिस को सौंपते हुए उसके आधार पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी. युविका से पहले टीवी अभिनेत्री मुनमुन दत्ता भी जातिगत टिप्पणी करने के मामले में फंस चुकी हैं.


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement