Advertisement

ऑफबीट

8 Plants to have in Home Garden: कीड़े-मकौड़े, चूहे रहेंगे दूर... अपने होम गार्डन में लगाएं ये आठ पौधे

gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 01 जून 2025,
  • Updated 4:21 PM IST
1/8

1. तुलसी (Basil) 
तुलसी सिर्फ धार्मिक और औषधीय नहीं है, बल्कि ये मच्छरों को भी दूर भगाती है. इसकी खुशबू इतनी तेज होती है कि मच्छर टिक ही नहीं पाते. गमले में लगाइए या खिड़की के पास रखिए. गारंटी है मच्छर दूर-दूर तक नहीं दिखेंगे. (Photo/Pixabay)

2/8

2. नीम (Neem)
नीम का पेड़ एक संपूर्ण रक्षक है. इसकी उगने की रफ्तार से भले ही इसका पौधा लंबे वक्त तक आपके गार्डन में न रह पाए, लेकिन इसकी पत्तियों में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और कीट-प्रतिरोधक गुण होते हैं. कीड़े, फंगस, यहां तक कि कुछ छोटे जानवर भी इससे दूर भागते हैं. (Photo/Pixabay)

3/8

3. गेंदा (Marigold)
गेंदे का पौधा रंग-बिरंगा और आकर्षक तो होता ही है, साथ ही इसमें पायरिथ्रिन नामक तत्व पाया जाता है जो मच्छरों और अन्य कीड़ों के लिए ज़हर जैसा है. (Photo/Pixabay)

4/8

4. लेमन ग्रास (Lemongrass)
इसमें सिट्रोनेला नाम का तेल होता है जो मच्छर भगाने वाले कॉइल और स्प्रे में भी इस्तेमाल होता है. इसे अपने गार्डन के कोनों में लगाइए और मच्छरों को बाय-बाय कहिए. (Photo/Pixabay)

5/8

5. पुदीना (Mint)
पुदीने की तेज़ सुगंध चींटियों, मच्छरों और यहां तक कि कुछ चूहों को भी दूर रखती हैं. आप इसकी पत्तियों से स्प्रे भी बना सकते हैं. (Photo/Pixabay)

6/8

6. लैवेंडर (Lavender)
लैवेंडर की मीठी खुशबू इंसानों को तो भाती है, लेकिन मच्छर, मक्खी और पतंगे इससे दूर भागते हैं. साथ ही, यह गार्डन को सौंदर्य भी देता है. दिल्ली में लैवेंडर उगाना मुश्किल है, लेकिन सही देखभाल और एहतियात के साथ आप ऐसा कर सकते हैं. (Photo/Pixabay)
 

7/8

7. स्नेक प्लांट (Snake Plant)
इस पौधे के नाम में ही "स्नेक" है, पर यह सांपों को दूर रखने में असरदार माना जाता है. इसकी तीखी पत्तियां और सुगंध उन्हें दूर रखती हैं. (Photo/Pixabay)

8/8

8. रोज़मेरी (Rosemary)
यह न केवल एक बढ़िया हर्ब है खाने के लिए, बल्कि मच्छरों, मक्खियों और बीटल्स को भी दूर रखता है. गर्मियों में इसका होना अनिवार्य है!

Advertisement
Advertisement