ऑफबीट

3 ट्रिक्स से घर पर धारदार बनाएं मिक्सर-ग्राइंडर की ब्लेड, मसाले नहीं रहेंगे अधपिसे

gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 13 जुलाई 2026,
  • Updated 6:18 PM IST
1/6

जब मिक्सर-ग्राइंडर पुराना हो जाता है और उसके ब्लेड कमजोर हो जाते हैं तो मिक्सर में मसाले या चटनी पिसने पर अधपिसे रहे जाते हैं. लेकिन कुछ तरीके अपनाकर पुराने ब्लेड को तेज धारदार किया जा सकता है. चलिए आपको वो ट्रिक्स बताते हैं.

2/6

एल्यूमिनियम फॉयल से तेज करें धार-
खाने को गर्म रखने के लिए जिस एल्यूमिनियम फॉयल का हम इस्तेमाल करते हैं, उसकी मदद से मिक्सर-ग्राइंडर की ब्लेड को तेज किया जा ता है. 

3/6

सबसे पहले फॉयल की 2-3 शीट्स को मोड़ लें. उसके बाद उसके छोटे-छोटे टुकड़े कर लें. उसको जार में डाल दें और एक मिनट तक चलाएं. इससे ब्लेड पर जमी गंदगी साफ हो जाती है और ब्लेड धारदार हो जाता है.

4/6

अंडे के छिलके वाला तरीका-
हमारे घर जब भी अंडे आते हैं और उसके छिलके को हम कूड़े में फेंक देते हैं. लेकिन ये छिलके बहुत काम के हैं. अगर आपका मिक्सर-ग्राइंड का ब्लेड कुंद हो गया है तो अंडे के छिलके की मदद से उसे धारदार बनाया जा सकता है.

5/6

इसके लिए सबसे पहले अंडे के छिलकों को मिक्सर में डालना चाहिए. इसके बाद उसमें कुछ सेंधा नमक डालना चाहिए. इसके बाद मिक्सर को एक मिनट तक चलाएं. कुछ देर बाद फिर से एक मिनट तक चलाएं. इससे ब्लेड का धार तेज हो जाता है.

6/6

बर्फ के टुकड़े वाला तरीका-
बर्फ के टुकड़ों से भी मिक्सर-ग्राइंडर का ब्लेड धारदार बनाया जा सकता है. अगर आपके मिक्सर-ग्राइंडर की ब्लेड कुंद हो गई है तो मिक्सर में बर्फ के 5-7 टुकड़े डालें और उसे एक मिनट तक चलाएं. इसके बाद इसमें एक चम्मच बेकिंग सोडा डालें और फिर से मिक्सर चलाएं. इससे ब्लेड धारदार हो जाएगा.