स्नेक प्लांट अपनी एयर प्यूरीफाइंग क्षमता के लिए जाना जाता है. यह घर की हवा में मौजूद हानिकारक तत्वों को कम करने में मदद करता है. खास बात यह है कि यह पौधा रात के समय भी ऑक्सीजन रिलीज करता है, जिससे यह बेडरूम के लिए बेस्ट पौधा बन जाता है.
घर का वातावरण सिर्फ सजावट से नहीं, बल्कि उसमें मौजूद एनर्जी से भी प्रभावित होता है. माना जाता है कि स्नेक प्लांट नेगेटिव एनर्जी को कम करता है. इसलिए इसे घर के लिविंग एरिया में रखना शुभ माना जाता है.
अगर घर में किसी को धूल या हल्की एलर्जी की समस्या रहती है, तो स्नेक प्लांट उपयोगी हो सकता है. इसकी पत्तियां हवा में मौजूद प्रदूषण को कम में मदद करती हैं, जिससे एलर्जी के ट्रिगर कम हो सकते हैं.
आज की तेज-तर्रार जिंदगी में तनाव एक आम समस्या बन चुका है. ऐसे में घर में हरियाली होना मानसिक सुकून देने का काम करता है. स्नेक प्लांट वातावरण की नमी को बैलेंस करता है, जिससे आंखों और स्किन को आराम मिलता है और मन भी शांत रहता है.
कई लोग पौधे रखने से इसलिए बचते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि उनकी देखभाल मुश्किल होगी. लेकिन स्नेक प्लांट बेहद कम मेंटेनेंस वाला पौधा है. इसे कम पानी और धूप में भी आसानी से उगाया जा सकता है.
स्नेक प्लांट की एक खास बात यह है कि इसे मिट्टी के अलावा पानी में भी उगाया जा सकता है. आप इसे एक सुंदर ग्लास जार में रख सकते हैं, जो न केवल आसान है बल्कि घर की सजावट में भी चार चांद लगा देता है.
यह पौधा रात में भी ऑक्सीजन देता है, जिससे बेडरूम में इसे रखने से नींद की क्वालिटी बेहतर हो सकती है. खासकर गर्मियों में यह एक नेचुरली राहत देने वाला ऑप्शन बन जाता है.