Advertisement

Inspiration: 11वीं के छात्र का कमाल! कॉफी पाउडर से बना डाली 4 हजार स्क्वॉयर फीट की पेंटिंग, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज

मनुज सोनी ने कॉफी व कपड़े से वैश्य स्कूल के प्रांगण में करीब 72 घंटों की कड़ी मेहनत कर 4 हजार स्क्वॉयर फुट की हनुमान जी की पेटिंग बनाई है. छात्र की कलाकृति गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गई है.

Hanuman Ji Painting
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 29 अप्रैल 2024,
  • अपडेटेड 1:23 PM IST
  • 72 घंटे की मेहनत के बाद बनाई है कलाकृति
  • गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुई मनुज सोनी की कलाकृति

ईश्वर का आशीर्वाद हो और कला के प्रति समर्पण हो, तो इंसान कई कीर्तिमान स्थापित कर सकता है. ऐसा ही एक कीर्तिमान चरखी दादरी के 11वीं कक्षा के छात्र मनुज सोनी ने बनाया है, जिसकी चारों तरफ चर्चा हो रही है. दरअसल मनुज सोनी ने कॉफी व कपड़े से वैश्य स्कूल के प्रांगण में करीब 72 घंटों की कड़ी मेहनत कर 4 हजार स्क्वॉयर फुट की हनुमान जी की पेटिंग बनाई है. छात्र की कलाकृति गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गई है. परिजनों व स्कूल प्रबंधन ने बेटे की उपलब्धि पर सम्मानित करते हुए आशा जताई है कि मनुज सोनी को वर्ल्ड रिकार्ड का खिताब जरूर मिलेगा.

कुछ बड़ा करने की थी चाहत
बता दें कि चरखी दादरी के दुकानदार अनिल सोनी का बेटा मनुज सोनी बचपन से ही कुछ बड़ा करमा चाहते थे. दादरी के वैश्य स्कूल में 11वीं कक्षा के छात्र मनुज ने यूट्यूब से पेंटिंग की जानकारी ली और मन में कुछ नया करने का प्रण लिया. दो साल पहले भी रंगोली बनाकर छात्र मनुज ने अपनी प्रतिभा दिखाते हुए कई सम्मान अपने नाम किए थे. यहीं से मनुज को वर्ल्ड रिकार्ड बनाने की प्रेरणा मिली.

तैयार की 4000 स्क्वॉयर फीट की पेंटिंग
मनुज ने बताया कि उन्होंने कपड़े पर काफी पाऊडर व पानी की सहायता से 4 हजार स्क्वॉयर फीट की हनुमान जी की कलाकृति बनाई है. करीब 72 घंटे की मेहनत के बाद मनुज ने हनुमान जी की विशाल तस्वीर तैयार की है. इस कलाकारी की बदौलत मनुज ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाया है. प्रतिभावान छात्र मनुज को वैश्य स्कूल परिसर में प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा स्कूल प्रबंधन ने सम्मानित किया.

स्कूल प्राचार्य विमल सिंह ने बताया कि छात्र मनुज सोनी को नया कुछ करते हुए रिकार्ड बनाने की धुन सवार रहती है. इस बार मनुज ने स्कूल प्रांगण में 4 हजार स्क्वॉयर फीट आकार की हनुमान जी की कलाकृति बनाई है, जिसको बनाने में उसे करीब 72 घंटे लगे. हमें उम्मीद है कि मनुज को वर्ल्ड रिकॉर्ड मिलेगा.

-चरखी दादरी से प्रदीप साहू की रिपोर्ट

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement