Advertisement

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश में होने वाले समधी के साथ भागी 45 वर्षीय महिला, पुलिस ने खोजकर परिवार को सौंपा, जानें पूरा मामला 

मध्य प्रदेश में एक 45 वर्षीय महिला अपने होने वाले समधी के साथ घर छोड़कर भाग गई. यह मामला तब सामने आया जब महिला के परिवार ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने महिला को खोजकर उसे परिवार को सौंप दिया. आइए जानते हैं पूरा मामला. 

Woman in Police Station
gnttv.com
  • उज्जैन,
  • 01 नवंबर 2025,
  • अपडेटेड 12:48 PM IST

कहते हैं कि प्यार उम्र, रिश्ते और समाज की सीमाओं को नहीं मानता. ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला उज्जैन जिले के बड़नगर से सामने आया है, जहां 45 वर्षीय विवाहित महिला अपने होने वाले समधी के साथ घर छोड़कर चली गई. यह मामला तब सामने आया जब महिला के परिवार ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने महिला को खोजकर उसे परिवार को सौंप दिया है.

सभी लोग हैरान 
बड़नगर थाना क्षेत्र के ग्राम ऊंटवासा की रहने वाली महिला बीते 8 दिन से लापता थी. परिजन उसकी तलाश में जुटे रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला तब उन्होंने पुलिस की मदद ली और महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई. इसके बाद बड़नगर पुलिस ने खोजबीन शुरू की और आखिरकार महिला को ढूंढ निकाला. जांच के दौरान पुलिस को जो सच्चाई पता चली, उसने सभी को हैरान कर दिया. 

महिला के बेटे की होने वाली थी सगाई
महिला ने बताया कि वह अपनी मर्जी से पति और दो बच्चों को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ रह रही थी. पुलिस यह जानकर तब और हैरान रह गई जब महिला ने बताया कि उसका प्रेमी कोई और नहीं, बल्कि उसका होने वाला समधी था. महिला के बेटे की सगाई उस व्यक्ति की बेटी से होने वाली थी लेकिन सगाई से पहले ही दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए और साथ भागने का फैसला कर लिया. पुलिस ने जब दोनों को थाने बुलाया तो उन्होंने स्वीकार किया कि वे एक-दूसरे के प्रेम में हैं और अपनी मर्जी से साथ रहना चाहते हैं. मामला व्यक्तिगत होने के कारण पुलिस ने किसी पर कार्रवाई नहीं की और महिला को सुरक्षित उसके परिजनों को सौंप दिया.

8 दिन पहले दर्ज हुई थी रिपोर्ट 
बड़नगर थाना प्रभारी अशोक पाटीदार ने बताया कि करीब 45 वर्षीय महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट आठ दिन पहले दर्ज हुई थी. जांच में पता चला कि महिला एक 50 वर्षीय पुरुष के साथ चली गई थी. जांच के दौरान ये पता चला है कि ये जो महिला है उसके बेटे और पुरुष की बेटी की सगाई की बात हो रही थी लेकिन सगाई होने से पहले ही महिला उस पुरुष के साथ चली गई.

(रवीश पाल सिंह/संदीप कुलश्रेष्ठ की रिपोर्ट) 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement