Best Way to use Beetroot for Glowing Skin: चमकदार और गुलाबी ब्लश वाला चेहरा तो हर लड़की की ख्वाहिश होती है. स्किन को ग्लोइंग बनाए रखने के लिए स्किन केयर की जरूरत होती है, जिसके लिए लोग लाखों रुपये तक खर्च करते हैं. हालांकि, आप आपने लाखों रुपये बचा सकती हैं केवल बीटरूट का इस्तेमाल करके. इसमें कोई दोराय नहीं है कि चुकंदर स्किन और सेहत के लिए कितना फायदेमंद है. लेकिन हममें से कई लोगों को ये नहीं पता होता कि आखिर ग्लोइंग स्किन के लिए बीटरूट का इस्तेमाल कैसे किया जाए. तो चलिए आपकी ये परेशानी दूर कर देते हैं. तो चलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं ग्लोइंग स्किन के लिए बीटरूट कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं.
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है चुकंदर
चुकंदर एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और आयरन भरपूर मात्रा में होते हैं, जो आपकी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद हैं. अगर आप कम बजट में नेचुरल निखार पाना चाहते हैं, तो चुकंदर को अपने स्किनकेयर रूटीन में शामिल कारगार हो सकता है.
चुकंदर का फेस मास्क
चुकंदर का फेस मास्क बनाने के लिए एक चम्मच चुकंदर का रस और शहद या दही. चुकंदर का रस और शहद को मिक्स कर लें और इसे अपने चेहरे पर लगाएं. 10-15 मिनट तक लगा रहने दें फिर ठंडे पानी से धो लें.
लिप टिंट के रूप में करें इस्तेमाल
अगर आपने चुकंदर का लिप टिंट इस्तेमाल कर लिया तो महंगे लिप टिंट्स को भूल जाएंगी. इसे बनाने के लिए चुकंदर के रस की कुछ बूंदें लें और उसमें थोड़ा सा नारियल तेल या शीया बटर मिला लें. इसे एक छोटे डिब्बे में भरकर लिप बाम की तरह इस्तेमाल करें. यह आपके होठों को एक प्यारा गुलाबी रंग देता है और उन्हें मुलायम रखता है.
चुकंदर का स्क्रब
चुकंदर मिलाने से यह त्वचा की चमक को और भी बढ़ा देता है. चुकंदर के रस में थोड़ी चीनी और थोड़ा शहद या तेल मिलाएं. अपने चेहरे या शरीर पर एक या दो मिनट तक हल्के हाथों से गोलाकार गति में स्क्रब करें फिर धो लें.
बीटरूट आइस
अगर सुबह उठते ही आपका चेहरा सूजा हुआ लगता है, तो यह नुस्खा आपके लिए बहुत कारगर साबित होगा. चुकंदर को थोड़े से पानी के साथ ब्लेंड करें और आइस ट्रे में जमा दें. एक टुकड़े को पतले कपड़े में लपेट और कुछ सेकंड के लिए धीरे-धीरे अपने चेहरे पर रगड़ें. ठंडक से त्वचा में कसाव आता है और सूजन कम होती है.
ये भी पढ़ें: