जब भी हल्के और स्वादिष्ट देसी स्नैक्स की बात होती है, तो मुरमुरा यानी puffed rice सबसे ऊपर आता है. यह न सिर्फ हल्का होता है बल्कि इसमें कार्बोहाइड्रेट, फाइबर और थोड़ी मात्रा में प्रोटीन भी पाया जाता है. कम कैलोरी होने की वजह से यह वजन नियंत्रित रखने वालों के लिए भी अच्छा विकल्प माना जाता है. सही चीजों के साथ मिलाकर खाया जाए तो मुरमुरा एक हेल्दी और संतुलित आहार बन सकता है. आइए जानते हैं किन चीजों के साथ इसका सेवन करने से इसके फायदे और बढ़ जाते हैं.
मूंगफली के साथ मुरमुरा
मूंगफली मुरमुरा का स्वाद और पोषण दोनों बढ़ा देती है. इसमें प्रोटीन और हेल्दी फैट्स भरपूर मात्रा में होते हैं. साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं, जो शरीर को सूजन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में मदद करते हैं. मुरमुरा और मूंगफली को नमक, मिर्च और सरसों के तेल के साथ मिलाकर एक स्वादिष्ट स्नैक्स बनाया जा सकता है.
दही के साथ मुरमुरा
दही के साथ मुरमुरा खाना पेट के लिए बहुत फायदेमंद होता है. दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स पाचन को बेहतर बनाते हैं और आंतों की सेहत सुधारते हैं. इसमें कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन भी पाए जाते हैं. मुरमुरा में दही, नमक और मसाले मिलाकर एक ठंडा और हेल्दी स्नैक तैयार किया जा सकता है.
स्प्राउट्स के साथ मुरमुरा
मूंग के स्प्राउट्स के साथ मुरमुरा मिलाकर खाने से यह प्रोटीन से भरपूर चाट बन जाती है. स्प्राउट्स ब्लड शुगर को नियंत्रित करने और इंसुलिन लेवल सुधारने में मदद करते हैं. इसमें प्याज, टमाटर और नींबू मिलाकर एक पौष्टिक और स्वादिष्ट डिश तैयार की जा सकती है.
सब्जियों के साथ मुरमुरा
कच्ची सब्जियां जैसे खीरा, टमाटर और प्याज फाइबर और विटामिन्स से भरपूर होती हैं. इन्हें मुरमुरा के साथ मिलाकर खाने से यह एक लो कैलोरी और न्यूट्रिशन से भरपूर स्नैक बन जाता है. इसमें थोड़ा सा नमक, मसाला और सरसों का तेल डालकर स्वाद और बढ़ाया जा सकता है.
गुड़ के साथ मुरमुरा
मुरमुरा और गुड़ के लड्डू स्वादिष्ट होने के साथ-साथ ऊर्जा देने वाले भी होते हैं. गुड़ में आयरन, कैल्शियम और अन्य खनिज पाए जाते हैं, जो शरीर को ताकत देते हैं और खून को साफ रखने में मदद करते हैं. यह स्नैक खासतौर पर सर्दियों में बहुत फायदेमंद माना जाता है.
ये भी पढ़ें: