क्या ऐसा होता है? अगर मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझ जाइए आपके घर में है भूत

माना जाता है कि जिस तरह से पॉजिटिव एनर्जी होती है, उसी तरह से निगेटिव एनर्जी भी होती है. माना जाता है कि अगर घर में निगेटिव एनर्जी है तो इसके संकेत भी मिलते हैं. अगर घर में कुछ अजीब चीजें हो रही हैं तो माना जाता है कि घर में निगेटिव एनर्जी होती है. हालांकि वैज्ञानिक तौर पर अभी तक भूत होने का कोई प्रमाण नहीं मिला है.

Signs of Ghost
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 13 मई 2026,
  • अपडेटेड 4:22 PM IST

कई जगहों पर नकारात्मक ऊर्जा होती है. अगर आप उन जगहों पर जाते हैं तो आपको कुछ अलग महसूस होता है. इसी तरह से कई घरों में भी भूतों का बसेरा होता है. कई जगहों पर घरों में भूत देखने की बात भी आती रहती है. आपने भी इस तरह की बातें सुनी होंगी. अगर घर में अगर कुछ अनोखी चीजें हो रही हैं तो माना जाता है कि घर पर भूत है. हालांकि भूत को वैज्ञानिक तौर पर प्रमाणित नहीं किया गया है. लेकिन हमारे समाज में इस तरह की बातें चलती रहती हैं. चलिए आपको बताते हैं कि घर में कौन सी ऐसी चीजें होती हैं तो माना जाता है कि घर पर नकारात्मक ऊर्जा है.

तनाव और बेचैनी महसूस होना-
जब किसी घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ने लगता है तो सबसे पहले घर का माहौल बदलने लगता है. पहले घर में शांति और सुकून रहता था, लेकिन अचानक तनाव और बेचैनी महसूस होने लगती है. ऐसे घरों में एंट्री करते ही कुछ अजीब महसूस होने लगता है. ऐसे घरों में ज्यादा देर रहने का मन नहीं करता है.

परिवार में बढ़ने लगते हैं झगड़े-
धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक नकारात्मक ऊर्जा वाले स्थानों पर परिवार के सदस्यों के बीच छोटी-छोटी बातों पर विवाद होने लगते हैं. घर के लोग जल्दी गुस्सा करने लगते हैं और रिश्तों में कड़वाहट आने लगती है. माना जाता है कि ऐसे घरों में आर्थिक परेशानियां भी बढ़ सकती हैं और धन टिकने में मुश्किल होती है.

बार-बार बीमार पड़ने लगते हैं घर के सदस्य-
ये भी मान्यता है कि अगर घर में कोई न कोई सदस्य लगातार बीमार रहता है या मानसिक तनाव से गुजरता है, तो इसे भी अशुभ प्रभाव का संकेत माना जाता है. हालांकि जब कोई बीमार हो तो डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए. लेकिन माना जाता है कि ऐसे घरों में भूतों का वास होता है.

अचानक खुशबू या अजीब आवाजें महसूस होना-
माना जाता है कि अगर घर में अचानक किसी इत्र या परफ्यूम जैसी खुशबू महसूस हो, जबकि आसपास ऐसी कोई चीज ना हो तो ये नकारात्मक शक्तियों का संकेत माना जाता है. अगर देर रात रोने, फुसफुसाने की आवाज सुनाई देती है तो माना जाता है कि ये नकारात्मक ऊर्जा है.
 
पालतू जानवरों के व्यवहार में बदलाव-
माना जाता है कि कुत्ते और अन्य पालतू जानवर नकारात्मक ऊर्जा को जल्दी महसूस कर लेते हैं. अगर पालतू कुत्ता अचानक बेचैन रहने लगे, बिना वजह रोने लगे या किसी एक दिशा में लगातार देखने लगे तो माना जाता है कि नकारात्मक ऊर्जा आसपास है.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!

RECOMMENDED