Hair Care Tips: बाल धोने का समय नहीं मिला? 5 मिनट में ऑयली बालों को फ्रेश दिखाएंगे ये आसान उपाय

कुछ आसान तरीके अपनाकर बिना बाल धोए भी ऑयली बालों को कुछ ही मिनटों में फ्रेश और साफ दिखाया जा सकता है. आइए जानते हैं ऐसे 5 आसान हैक्स, जो आपकी परेशानी दूर कर सकते हैं.

Hacks To Remove Oil From Your Hair
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 03 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 4:02 PM IST

सुबह घर से निकलते समय बाल बिल्कुल ठीक लगते हैं, लेकिन कुछ ही घंटों बाद वे चिपचिपे और ऑयली नजर आने लगते हैं. व्यस्त दिनचर्या के कारण हर बार बाल धोना भी संभव नहीं होता. ऐसे में कई लोग बालों को बांध लेते हैं या टोपी पहनकर काम चलाते हैं. लेकिन अब ऐसा करने की जरूरत नहीं है. कुछ आसान तरीके अपनाकर बिना बाल धोए भी ऑयली बालों को कुछ ही मिनटों में फ्रेश और साफ दिखाया जा सकता है. चलिए जानते हैं कैसे...

ड्राई शैंपू का करें इस्तेमाल
अगर आपके पास ड्राई शैंपू है, तो यह सबसे आसान उपाय है. इसे बालों की जड़ों पर स्प्रे करें और एक मिनट तक छोड़ दें. इसके बाद कंघी कर लें. इससे बालों का अतिरिक्त तेल कम हो जाता है और बाल पहले से ज्यादा फ्रेश और घने दिखाई देते हैं.

बेबी पाउडर
घर में ड्राई शैंपू नहीं है, तो बेबी पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं. बालों की जड़ों पर थोड़ा-सा पाउडर लगाएं और हल्के हाथों से फैला दें. फिर कंघी कर लें. पाउडर अतिरिक्त तेल सोख लेता है और बाल साफ दिखने लगते हैं.

ब्लो ड्रायर
अगर बाल चिपक गए हैं और बेजान लग रहे हैं, तो 2 से 3 मिनट ब्लो ड्रायर चला लें. इससे बालों में हल्का वॉल्यूम आ जाता है और वे कम ऑयली नजर आते हैं. खासकर सिर के ऊपरी हिस्से पर ब्लो ड्रायर का इस्तेमाल ज्यादा असरदार होता है.

टोनर भी
फेस टोनर सिर्फ त्वचा के लिए ही नहीं, बल्कि ऑयली बालों के लिए भी काम आ सकता है. थोड़ा-सा टोनर स्प्रे बोतल में भरकर बालों की जड़ों पर छिड़कें. इससे अतिरिक्त तेल कम करने में मदद मिल सकती है और बाल फ्रेश दिखते हैं.

बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा भी बालों से अतिरिक्त तेल हटाने में मदद करता है. थोड़ा-सा बेकिंग सोडा बालों की जड़ों पर लगाएं. 2 से 3 मिनट बाद कंघी कर लें. इससे बाल पहले की तुलना में ज्यादा साफ और हल्के महसूस होंगे.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!

RECOMMENDED