Advertisement

World's Ugliest Dog 2023: स्कूटर को मिला दुनिया के सबसे बदसूरत कुत्ते का खिताब...क्या है इस प्रतियोगिता का उद्देश्य, कितने मिलते हैं पैसे, जानिए

चीनी क्रेस्टेड नस्ल के 7 वर्षीय स्कूटर नामक कुत्ते को 'दुनिया के सबसे बदसूरत कुत्ते' का खिताब मिला है. स्कूटर को 1.22 लाख रुपये और ट्रॉफी से सम्मानित भी किया गया है.

World's Ugliest Dog
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 26 जून 2023,
  • अपडेटेड 11:47 AM IST

सबसे खूबसूरत, सबसे तेज और सबसे एक्टिव चीजों की तो बात हर कोई करता है लेकिन आज आपको एक अलग प्रतियोगिताओं के बारे में बताएंगे. दरअसल अमेरिका में जानवरों से जुड़ी एक ऐसी प्रतियोगिता भी होती है, जिसमें सबसे बदसूरत जानवर को विजेता बनाया जाता है.

इस साल 23 जून को हुई इस प्रतियोगिता में 7 साल के चीनी क्रेस्टेड नस्ल के कुत्ते, स्कूटर को 2023 के सबसे बदसूरत कुत्ते का खिताब मिला है. इतना ही नहीं इसके साथ स्कूटर को 1,500 डॉलर यानी कि 1.22 लाख रुपये की राशि और एक ट्रॉफी भी मिली.

स्कूटर को क्या है दिक्कत?
स्कूटर के पीछे के दोनों पैर जन्म से ही टेढ़े हैं. उसके शरीर पर रोएं भी नहीं है. उसे सेविंग एनिमल्स फ्रॉम यूथेनेसिया (SAFE) बचाव समूह द्वारा बचाया गया था. इस समूह में शामिल एक व्यक्ति ने ही स्कूटर को गोद लिया था. स्कूटर उस व्यक्ति के पास करीब 7 साल तक रहा और उस दौरान लिंडा एल्मक्विस्ट नामक महिला ही स्कूटर की जांच करती थीं. इस अवधि के दौरान, लिंडा एल्मक्विस्ट स्कूटर की जांच करती थीं और उसे आवश्यक चिकित्सा भी दी जाती थी. जब वह आदमी असाधारण कुत्ते की देखभाल जारी रखने में असमर्थ हो गया, तो एल्मक्विस्ट ने उसे गोद ले लिया.

एल्मक्विस्ट ने बताया, "स्कूटर शुरू से ही अपने आगे के दोनों पैरों से चलता है, लेकिन अब वह आसानी से थक जाता है. हालांकि, जब चिकित्सक ने उसके लिए डॉग कार्ट वाहन का सुझाव दिया तो शुरू में उसे इसके साथ तालमेल बिठाने में समय लगा, लेकिन अब वह उसकी मदद से तेजी से चल सकता है."

किसे मिला दूसरा और तीसरा स्थान
इस प्रतियोगिता में पेकिंगीज नस्ल का 7 साल का वाइल्ड थैंग दूसरे नंबर पर रहा जबकि 17 साल का चिउवावा हेरल्ड तीसरे नंबर पर रहा. हेराल्ड एक स्थानीय प्राणी प्रेमी सबरीना को पार्क में घूमता मिला था. हेराल्ड को उसके मालिकों ने छोड़ दिया था वो न तो सुन सकता है और न ही देख सकता है.

पिछले साल, दुनिया की सबसे बदसूरत कुत्ता प्रतियोगिता महामारी के कारण दो साल के ब्रेक के बाद वापस लौट आई है. 2022 में, मिस्टर हैप्पी फेस नाम के एक कुत्ते को विजेता घोषित किया गया था. मिस्टर हैप्पी फेस को ट्यूमर और कई न्यूरोलॉजिकल समस्याएं थी जिसकी वजह से उसका सिर आगे को झुका हुआ था. उसे सीधे खड़े होने या चलने में भी परेशानी होती थी. इस प्रतियोगिता को जीतने के बाद मिस्टर हैप्पी को 1.17 लाख रुपये का इनाम मिला था. 

क्या है उद्देश्य?
प्रतियोगिता, जो पिछले 50 वर्षों से कैलिफोर्निया के पेटलुमा में सोनोमा-मारिन मेले के हिस्से के रूप में आयोजित की जाती रही है, एक विश्व प्रसिद्ध कार्यक्रम है. इसका उद्देश्य कुत्तों को गोद लेने को बढ़ावा देना है, उन असाधारण कुत्तों को प्रदर्शित करना है जिन्होंने प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना किया है.
 

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement