Advertisement

75 साल की महिला को खूबसूरत दिखने का चढ़ा ऐसा चस्का, खर्च किए 4 करोड़... घर बेचकर मिले पैसे भी ब्यूटी ट्रीटमेंट में कर दिए खर्च

महिला ने अपनी खूबसूरती निखारने के चक्कर में अपनी जिंदगी भर की जमा पूंजी का करीब 4 करोड़ रुपये खर्च कर दिया. बेटी को जब मां के खर्च का पता चला तो उसके होश उड़ गए. चलिए आपको बताते हैं कि आखिर ये अजब-गजब मामला है क्या...

75 year old woman spent Rs 4 crores on beauty salon
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 16 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 2:10 PM IST

कहते हैं उम्र सिर्फ एक नंबर है और खूबसूरत दिखने की चाह कभी खत्म नहीं होती. लेकिन चीन से सामने आई 75 साल की एक महिला की कहानी सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे. महिला ने अपनी खूबसूरती निखारने के चक्कर में अपनी जिंदगी भर की जमा पूंजी का करीब 4 करोड़ रुपये खर्च कर दिया. बेटी को जब मां के खर्च का पता चला तो उसके होश उड़ गए. चलिए आपको बताते हैं कि आखिर ये अजब-गजब मामला है क्या...

2016 से लगातार करा रही थीं ब्यूटी ट्रीटमेंट
South China Morning Post की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला का सरनेम यू है. वह साल 2016 से Yongqi Beauty and Hairdressing Company के एक सैलून और उससे जुड़े मेडिकल ब्यूटी क्लिनिक में जा रही थीं. इस दौरान उन्होंने स्किन टाइटनिंग, थ्रेड लिफ्ट, मसाज, आइब्रो टैटू और लिप टैटू समेत कई तरह के ट्रीटमेंट कराए. बेटी ने जब मां के बिलों को खंगाला तो उसे पता चला कि कुछ ट्रीटमेंट के लिए काफी ज्यादा पैसे लिए गए थे. खास बात यह थी कि कई ट्रीटमेंट बार-बार कराए गए थे.

होंठों के टैटू पर ही 5.6 लाख रुपये!
इस पूरे मामले में सबसे हैरान करने वाली बात एक लिप टैटू पैकेज की कीमत थी. इसके लिए महिला से 39,800 युआन यानी करीब 5.6 लाख रुपये लिए गए. इतना ही नहीं, कुछ ऐसे ट्रीटमेंट भी कराए, जिन्हें इतनी जल्दी दोबारा कराने की जरूरत नहीं होती. यू का कहना था कि वह अपने खर्च पर ज्यादा ध्यान नहीं देती थीं, क्योंकि उन्हें लगता था कि उनके पास पर्याप्त पैसे हैं.

घर बेचकर मिले पैसे भी हुए खत्म
महिला की बचत का बड़ा हिस्सा घर बेचकर मिला था. लेकिन ब्यूटी ट्रीटमेंट पर लगातार पैसे खर्च करने के बाद उनकी जमा पूंजी लगभग खत्म हो गई. हालात ऐसे हो गए कि उनके पास किराए का घर लेने तक के पैसे नहीं बचे. यहां तक कि उन्हें अपने गहने भी बेचने पड़े.

मामला यहीं खत्म नहीं हुआ. Yongqi के कर्मचारियों ने महिला को Rouyi नाम के मेडिकल ब्यूटी क्लिनिक में भेजा. यहां कथित तौर पर 'इंटिमेट केयर' नाम के एक ट्रीटमेंट के लिए उनसे 3 लाख युआन यानी करीब 42 लाख रुपये ले लिए गए. लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि महिला ने यह ट्रीटमेंट कराया ही नहीं. इसके बदले उन्हें कुछ दूसरे स्किन केयर ट्रीटमेंट दिए गए. बिल में 'हैप्पीनेस चेयर' और 'स्पेस कैप्सूल' जैसे अजीब नाम वाली सर्विस भी दर्ज थीं. महिला खुद भी इनका मतलब ठीक से नहीं बता सकीं.

बेटी ने खोला पूरा राज
जब बेटी को मां के खर्च का पता चला तो उसने मामले की जांच शुरू की. उसे पता चला कि क्लिनिक ने कुछ बिल Yongqi के अकाउंट के जरिए बनाए थे. अब यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा में है. लोग इस बात पर सवाल उठा रहे हैं कि आखिर एक बुजुर्ग महिला से इतने महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट कैसे कराए गए और उन्हें लगातार इतनी बड़ी रकम खर्च करने के लिए किस तरह तैयार किया गया.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement