Advertisement

विदेश में बिक रही बासमती चावल की बोरी से बनी जैकेट, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक अमेरिकी बुटीक में रॉयल बासमती चावल के बोरे से बना फुल लेंथ कोट बिक रहा है. यह कोट भी कोई साधारण कोट नहीं है बल्कि इसकी कीमत है $2000 यानी लगभग 1.6 लाख रुपये.

designer coat
gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 29 मई 2025,
  • अपडेटेड 3:09 PM IST
  • बासमती के बोरे से बना कोट
  • 100 का झोला अमेरिका में ₹4100 में बिक रहा

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक अमेरिकी बुटीक में रॉयल बासमती चावल के बोरे से बना फुल लेंथ कोट बिक रहा है. यह कोट भी कोई साधारण कोट नहीं है बल्कि इसकी कीमत है $2000 यानी लगभग 1.6 लाख रुपये.

इस कोट को एक इंस्टाग्राम यूजर @sippingthoughts ने शेयर किया, जिसमें एक महिला बुटीक के अंदर इस अनोखे कोट को देखकर हैरान हो जाती है. कोट पर रॉयल बासमती का लोगो, वजन की जानकारी और ट्रेडमार्क प्रिंट बड़े गर्व से लगाया गया था.

ग्लोबलाइजेशन या सस्टेनेबल फैशन?
इस कोट के टैग पर लिखा गया था कि यह Identity and Globalisation का प्रतीक है. इसे एक One of a Kind पीस बताया गया है. यानी यह दुनिया में एक ही है और खास तौर पर इंडियन बैकग्राउंड को ग्लोबल फैशन से जोड़ने के लिए डिजाइन किया गया है.

 

कुछ लोग इसे सस्टेनेबल फैशन कह रहे हैं यानि पुराने और रीसायकल किए गए सामानों को फिर से फैशनेबल बनाना. वहीं, कई यूजर्स कंफ्यूज हैं क्योंकि उन्होंने अपने घर में ऐसे चावल के बोरे को मैट, तकिया कवर या स्टोरेज बैग के तौर पर इस्तेमाल होते देखा है, न कि डिजाइनर जैकेट में.

100 का झोला अमेरिका में 4100 रुपये में बिक रहा
इस ट्रेंड की शुरुआत कुछ दिन पहले तब हुई जब अमेरिका की एक लग्जरी वेबसाइट Nordstrom ने एक "Indian Souvenir Bag" बेचना शुरू किया. यह बैग असल में वही देसी झोला था जिसे भारत में लोग सब्ज़ी लेने जाते वक्त इस्तेमाल करते हैं. इस झोले की कीमत अमेरिकी वेबसाइट पर $48 यानी करीब 4100 रुपये बताई गई है.

इसे जापान की कंपनी Puebco द्वारा बनाया गया है और यह 'अपसाइकल्ड ट्रैवल एक्सेसरी' के नाम पर बेचा जा रहा है. कंपनी का दावा है कि यह बैग "इंडियन कल्चर से प्यार" दिखाने का तरीका है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement