हम अक्सर सुनते हैं कि जैसी संगत होती है, इंसान वैसा ही बन जाता है. जिन लोगों के साथ आप ज्यादा समय बिताते हैं, उनका असर आपकी सोच, आदतों और मन पर पड़ता है. कुछ लोगों के साथ आप खुश रखते हैं और आपको आगे बढ़ने का हौसला मिलता है. वहीं, कुछ लोग धीरे-धीरे आपकी खुशी और कॉन्फिडेंस को कम कर देते हैं.
ऐसे में अगर आप खुश रहना चाहते हैं, तो ऐसे लोगों से दूरी बनाना जरूरी है जो हमेशा नेगेटिव सोच रखते हैं. ऐसे में जरूरी हो जाता हैं उन लोगों की पहचान करना जिनसे आपको दूरी बनाने की जरूरत है. ऐसे में साइकोलॉजी की मदद से उन लोगों की पहचान की जा सकती है, जिनसे आपको दूरी बनानी चाहिए.
अगर कोई आपको आपकी गलती बताता है और उसे सुधारने में मदद करता है, तो यह अच्छी बात है. लेकिन कुछ लोग हर समय सिर्फ आपकी बुराई करते हैं. उन्हें आपकी कोई भी बात अच्छी नहीं लगती. ऐसे लोगों की बातें सुनते-सुनते आपका कॉन्फिडेंस कम होने लगता है. इसलिए ऐसे लोगों से दूरी बनाना ही बेहतर होता है.
कुछ लोग सिर्फ अपने फायदे के लिए आपके पास रहते हैं. वे मीठी बातें करके या इमोशन्स का सहारा लेकर अपना काम निकलवा लेते हैं. जब उनका काम हो जाता है, तो वे आपका साथ छोड़ देते हैं. ऐसे लोगों के साथ रहने से मन दुखी रहता है. अच्छे रिश्ते वही होते हैं, जहां दोनों लोग एक-दूसरे की इज्जत करें और साथ दें.
कुछ लोगों को हर छोटी बात पर बहस करना पसंद होता है. उनकी जिंदगी में हमेशा कोई न कोई परेशानी या झगड़ा चलता रहता है. ऐसे लोगों के साथ रहने से आपका भी मन खराब रहने लगता है. अगर आप सुकून से जीना चाहते हैं, तो ऐसे लोगों से थोड़ा दूर रहना बेहतर है.
कुछ लोग हर समय अपनी परेशानियां ही गिनवाते रहते हैं. उन्हें हर चीज में कमी नजर आती है. वे आपकी बात भी ठीक से नहीं सुनते. ऐसे लोगों के साथ ज्यादा समय बिताने से आप भी तनाव महसूस करते हैं और परेशान रहने लगते हैं. ऐसे में आप उनकी मदद जरूर करें, लेकिन अपनी खुशी और मन की शांति का भी ध्यान रखें.
सच्चे दोस्त हमेशा आपकी खुशी से खुश होते हैं. लेकिन कुछ लोग आपकी तरक्की देखकर जलते हैं. वे आपकी तारीफ करने के बजाय आपकी मेहनत को छोटा दिखाने की कोशिश करते हैं. ऐसे लोग कभी दिल से आपका भला नहीं चाहते. इसलिए हमेशा ऐसे लोगों के साथ रहें जो आपकी सक्सेस से खुश हों और आपको आगे बढ़ने के लिए मोटिवेट करें.