ऑफिस की एंडलेस मीटिंग्स, क्विक कॉल वाले मैसेज, HR का वी आर फैमिली वाला डायलॉग और CTC देखकर खुश होने के बाद इनहैंड सैलरी देखकर लगने वाला झटका… अगर आप कॉर्पोरेट नौकरी करते हैं तो ये बातें आपको जरूर समझ आएंगी. यही वजह है कि गुरुग्राम के एक एक्स अमेजन एम्पलॉई की मजाक में बनाई गई Corporate Majdoor Janta Party (CMJP) सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.
इस पार्टी को शुरू करने वाले शुभम कुमार मित्तल हैं, जो करीब पांच साल तक Amazon में प्रोडक्ट मैनेजर रहे. अब वे एक बॉटनिकल कंपनी में बिजनेस ग्रोथ और स्ट्रैटेजी का काम संभाल रहे हैं. उन्होंने LinkedIn पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कॉरपोरेट मजदूर जनता पार्टी लॉन्च करने की घोषणा की.
कॉर्पोरेट कर्मचारियों की परेशानियों को बनाया मुद्दा
शुभम ने अपनी पोस्ट में ऐसा मेनिफेस्टो शेयर, जिससे हजारों कॉर्पोरेट कर्मचारी खुद को जोड़ने लगे. पोस्ट में उन्होंने उन चीजों पर मजाक किया, जिनकी शिकायत ज्यादातर ऑफिस कर्मचारी अक्सर करते हैं.
पोस्ट में लिखा गया कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आई तो-
हफ्ते में सिर्फ 4 दिन काम होगा.
Quick Call? जैसे मैसेज को वर्कप्लेस उत्पीड़न माना जाएगा.
CTC और इनहैंड सैलरी के अंतर की जांच CBI से करवाई जाएगी.
लगातार 3 ले ऑफ झेलने वाले कर्मचारियों को फ्रीडम फाइटर पेंशन मिलेगी.
50 स्लाइड से ज्यादा की PPT को असंवैधानिक घोषित किया जाएगा
पोस्ट की एक लाइन सबसे ज्यादा वायरल हुई, जिसमें लिखा था, HR का वी आर फैमिली कहना emotional manipulation कानून के तहत आना चाहिए.
कर्मचारियों ने कहा- ये मजाक नहीं, सच्चाई है
LinkedIn और Instagram पर इस पोस्ट को हजारों लोगों ने शेयर किया. कई यूजर्स ने कमेंट किया कि यह पोस्ट मजाक कम और कॉर्पोरेट लाइफ की सच्चाई ज्यादा लग रही है. कुछ लोगों ने लिखा कि CMJP का मेनिफेस्टो असली कंपनियों की पॉलिसी से ज्यादा रिलेटेबल है. दरअसल लंबे वर्किंग आवर्स, लगातार ऑनलाइन रहने का दबाव और नौकरी की असुरक्षा जैसी बातें कर्मचारियों के लिए बड़ी समस्या बन चुकी हैं.
मजाक से वेबसाइट तक पहुंची बात
यह मजाक सिर्फ LinkedIn पोस्ट तक सीमित नहीं रहा. कॉकरोच जनता पार्टी की तर्ज पर Corporate Majdoor Janta Party नाम से एक वेबसाइट भी बनाई गई है, जहां लोगों को इस आंदोलन से जुड़ने का विकल्प दिया गया है. हालांकि यह पूरी तरह व्यंग्य और मीम कल्चर का हिस्सा माना जा रहा है.
ये भी पढ़ें