Advertisement

ऑफिस से आते हुए 5 रुपये का कुरकुरे लाना भूल गया पति...पत्नी घर छोड़कर मायके चली गई, थाने पहुंचा मामला

थाना शाहगंज क्षेत्र की रहने वाली लड़की का विवाह थाना सदर क्षेत्र के रहने वाले लड़के से हुआ था. दोनों का विवाह 2023 में हिंदू रीति रिवाज से संपन्न हुआ था. शादी के बाद दोनों खुशी-खुशी रह रहे थे

Fight for kurkure
gnttv.com
  • आगरा,
  • 13 मई 2024,
  • अपडेटेड 3:23 PM IST
  • पत्नी रोज मांगती थी कुरकुरे
  • 5 रुपये के कुरकुरे को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा

उत्तर प्रदेश (UP) के आगरा (Agra) से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां 5 रुपये के कुरकुरे (Kurkure) का पैकट ना मिलने से पत्नी नाराज हो गई. पति ने कहा कि यह रोज कुरकुरे मांगती है. हर रोज कुरकुरे लाकर परेशान हो चुका हूं... दूसरी तरफ कुरकुरे ना मिलाने से बुरी तरह नाराज पत्नी ने पुलिस से पति की शिकायत कर दी. पुलिस ने शिकायत को परिवार परामर्श केंद्र में भेज दिया है. परिवार परामर्श केंद्र में दोनों पति-पत्नी की काउंसलिंग की गई.

पत्नी करती थी कुरकुरे लाने की डिमांड
मिली जानकारी के अनुसार थाना शाहगंज क्षेत्र की रहने वाली लड़की का विवाह थाना सदर क्षेत्र के रहने वाले लड़के से हुआ था. दोनों का विवाह 2023 में हिंदू रीति रिवाज से संपन्न हुआ था. शादी के बाद दोनों खुशी-खुशी रह रहे थे लेकिन पत्नी की कुरकुरे खाने की आदत ने दोनों के बीच विवाद पैदा कर दिया. पत्नी रोज पति से ऑफिस से घर आते समय 5 रुपये का कुरकुरे लाने की डिमांड करती थी. पति घर आते वक्त पत्नी के लिए कुरकुरे का पैकट ले आता था. एक दिन पति कुरकुरे लाना भूल गया जिससे पत्नी नाराज हो गई. दोनों में इसी बात को लेकर लड़ाई हो गई.

5 रुपये के कुरकुरे को लेकर झगड़ा
पत्नी नाराज हो कर अपने मायके चली गई... पत्नी पिछले डेढ़ महीने से मायके रह रही है. पत्नी अपने पति की शिकायत लेकर थाने पहुंच गई... थाने से शिकायत को परिवार परामर्श केंद्र में ट्रांसफर कर दिया. परिवार परामर्श केंद्र के काउंसलर डॉ. सतीश खिरवार ने बताया कि काउंसलिंग के दौरान लड़के ने बताया कि पत्नी ने 5 रुपये के कुरकुरे को लेकर झगड़ा किया और कुरकुरे नहीं दिलाया तो यह अपने मायके चली गई. लड़की ने कहा कि पति ने मारपीट की थी इसलिए मायके गई थी. काउंसलर ने यह भी कहा कि लड़की को कुरकुरे खाने का शौक है. दोनों पति पत्नी को अगली तारीख दे दी गई है.

-अरविंद शर्मा की रिपोर्ट

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement