Advertisement

फ्रिज में 'प्रकट' हुआ शिवलिंग! दर्शन के लिए लगी भीड़, चढ़ावा भी आने लगा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

श्रद्धालु इसे भगवान शिव का चमत्कार मान रहे हैं, कुछ लोग इसे प्राकृतिक रूप से जमी बर्फ की आकृति बता रहे हैं.

Agra Shivling
gnttv.com
  • आगरा,
  • 14 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:41 AM IST

आगरा में एक फ्रिज इन दिनों 'मिनी अमरनाथ' बन गया है. खेरिया मोड़ के नगला भुजा इलाके में एक घर का फ्रिज खुला तो अंदर जमी बर्फ की आकृति लोगों को शिवलिंग जैसी नजर आई. देखते ही देखते यह खबर पूरे मोहल्ले में फैल गई और कुछ ही देर में घर के बाहर दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतार लग गई.

शिवलिंग देखते ही शुरू हुई पूजा-अर्चना
स्थानीय लोगों का कहना है कि बर्फ की आकृति बिल्कुल शिवलिंग जैसी दिखाई दे रही है. किसी ने फूल चढ़ाए, किसी ने जलाभिषेक किया तो कोई हाथ जोड़कर 'हर-हर महादेव' के जयकारे लगाने लगा. मोहल्ले में कुछ देर के लिए माहौल किसी छोटे मंदिर जैसा हो गया. दर्शन के लिए लगातार लोग पहुंच रहे हैं और कई श्रद्धालु इसे भगवान शिव का आशीर्वाद मान रहे हैं.

परिवार के एक सदस्य ने कहा, 'अमरनाथ की गुफा में बर्फ का शिवलिंग पिघल गया, लेकिन हमारे फ्रिज में भोलेनाथ प्रकट हो गए.'

आखिर बनी कैसे यह आकृति?
जहां श्रद्धालु इसे चमत्कार और भगवान शिव की कृपा मान रहे हैं, वहीं कुछ लोग इसे फ्रिज में तापमान और नमी के कारण प्राकृतिक रूप से बनी बर्फ की आकृति बता रहे हैं. बर्फ कई बार अलग-अलग आकार ले सकती है, जिन्हें लोग अपनी आस्था सेजोड़ लेते हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
फ्रिज के अंदर बनी इस बर्फ की आकृति का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो पर हजारों लोग अपनी-अपनी राय दे रहे हैं. किसी ने इसे चमत्कार बताया तो किसी ने मजाकिया अंदाज में लिखा, 'सरकार दो घंटे बिजली काट दे, फिर देखते हैं क्या होता है.' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'भारत में आस्था की कोई सीमा नहीं.' एक ने लिखा, 'भंडारे ओर चढ़ावा की व्यवस्था करवा दो या फ्रिज को अमरनाथ पहुंचा दो.'

इनपुट- नितिन उपाध्याय

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement