अजमेर के किशनगढ़ निवासी राघव बिंदल को शादी के लिए जीवनसाथी डॉट कॉम पर प्रोफाइल बनाना महंगा पड़ गया. उनकी प्रोफाइल के जरिए एक महिला ने संपर्क किया. महिला ने अपना नाम वैदेही बताया. दोनों के बीच बातचीत बढ़ी तो महिला ने राघव को ट्रेड एक्शन नाम की कंपनी में निवेश करने का सुझाव दिया. महिला की बातों में आकर राघव ने करीब 1.45 लाख रुपए निवेश कर दिए. रकम निकालने की कोशिश की तो पैसा वापस नहीं मिला. इसके बाद उन्हें साइबर ठगी का पता चला.
शादी की वेबसाइट पर हुई थी महिला से पहचान
राघव ने शादी के लिए जीवनसाथी डॉट कॉम पर अपनी प्रोफाइल बनाई थी. इसी प्रोफाइल के जरिए एक महिला ने उनसे संपर्क किया. महिला ने व्हाट्सएप पर बातचीत शुरू की और अपना नाम वैदेही बताया. शुरुआत में दोनों के बीच सामान्य बातचीत होती रही. धीरे-धीरे बातचीत बढ़ने के बाद महिला ने राघव को निवेश से जुड़ी जानकारी देना शुरू किया. उसने ट्रेड एक्शन नाम की कंपनी में पैसा लगाने की बात कही.
महिला के कहने पर किया निवेश
पुलिस शिकायत के मुताबिक, राघव महिला की बातों में आ गए. उन्होंने 35 USDT यानी करीब 1.45 लाख रुपए निवेश कर दिए. निवेश के बाद राघव को उम्मीद थी कि जरूरत पड़ने पर वह अपनी रकम वापस निकाल सकेंगे. लेकिन जब उन्होंने निवेश की रकम को विड्रॉल करने की कोशिश की तो पैसा वापस नहीं मिला. उन्होंने रकम निकालने के लिए काफी प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली.
पैसे नहीं निकले तो हुआ ठगी का शक
राघव के मुताबिक, लगातार कोशिश के बावजूद जब रकम वापस नहीं मिली तो उन्हें संदेह हुआ. उन्हें समझ आया कि जिस निवेश के लिए महिला ने संपर्क किया था, उसी के नाम पर उनके साथ धोखाधड़ी की गई है. इसके बाद राघव ने मामले की शिकायत साइबर थाने में दर्ज कराई. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. जांच में महिला से हुई बातचीत, व्हाट्सएप कॉल और निवेश से जुड़े लेन-देन की जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि महिला ने राघव से किस तरह संपर्क किया और निवेश के लिए उन्हें किस माध्यम से रकम भेजने के लिए कहा गया. लेन-देन से जुड़े खातों और डिजिटल ट्रांजैक्शन की भी जांच की जा रही है.
ये भी पढ़ें: