आपने स्कूली बच्चे, महिला व युवाओं की प्रतियोगिता तो बहुत देखी होंगी, लेकिन क्या आपने डॉग की प्रतियोगिता देखी है? राजस्थान के अलवर में डॉग की अनोखी प्रतियोगिता आयोजित की गई. इसमें देशभर से सेना के ट्रेंड डॉग शामिल हुए. उन्होंने अनोखे हैरान करने वाले कर्तव्य दिखाएं. इस दौरान विजेता डॉग को पुरस्कार दिए गए. इसमें अलवर ट्रेनिंग सेंटर और पटना के डॉग प्रतियोगिता में विजयी रहे.
अनोखी डॉग प्रतियोगिता-
अलवर के डेरा में सशस्त्र सीमा बल के डॉग प्रशिक्षण एवं प्रजनन केंद्र (DT&BC) Inter-Frontier Dog Competition–2026 का समापन समारोह हुआ. इस समारोह का समापन बल मुख्यालय, नई दिल्ली के उपमहानिरीक्षक (पशु चिकित्सा) डॉ. एस. सी. सुखदेव द्वारा किया गया. इस अवसर पर डॉ. एस. सी. सुखदेव, एन. के. सिन्हा, डॉ. जे. के. शर्मा, डॉ. देवासी त्रिपाठी एवं डॉ. सुधीर संगमा ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता डॉग एवं उनके हैंडलर्स को सम्मानित किया.
विजेता रही अलवर की टीम-
इस प्रतियोगिता में विजेता टीम DT&BC, डेरा अलवर की टीम रही. इसके अलावा उप विजेता टीम पटना फ्रंटियर रही.
EC कैटेगरी के विजेता-
ED (Explosive Detection) श्रेणी में प्रथम स्थान CT(GD) पारला गौरिशंकर, 16वीं बटालियन, पटना फ्रंटियर-79.4%, द्वितीय स्थान: CT(GD) अभिषेक कुमार, DT&BC — 77.9, तृतीय स्थान CT(Vety) शुभम आ. वाघधारे, DT&BC — 73.8% रहे.
ND कैटेगरी के विजेता-
ND (Narcotics Detection) श्रेणी में प्रथम स्थान CT(Vety) पप्पू, 05वीं बटालियन, रानीखेत फ्रंटियर- 85.3%, द्वितीय स्थान: CT(GD) राउत एकनाथ बाबूराव, DT&BC- 76.8% व तृतीय स्थान: CT(GD) कुमावत मनोज कुमार, 20वीं बटालियन, पटना फ्रंटियर 74.8% को मिला.
TKR प्रतियोगिता के विजेता-
TKR प्रतियोगिता में प्रथम स्थान CT(GD) मोहित कुमार, DT&BC- 67.50%, द्वितीय स्थान CT(GD) नाथू सिंह गुर्जर, 29वीं बटालियन, पटना फ्रंटियर- 60.13%, तृतीय स्थान CT(GD) सुमन सरकार, 08वीं बटालियन, सिलीगुड़ी फ्रंटियर- 54.88% क़ो मिला.
डॉग दस्तों ने किए प्रदर्शन-
प्रतियोगिता में विभिन्न फ्रंटियरों एवं इकाइयों से आए डॉग दस्तों ने अपनी उत्कृष्ट प्रशिक्षण क्षमता, अनुशासन, दक्षता एवं कार्यकुशलता का प्रदर्शन किया. इस आयोजन ने डॉग दस्तों की परिचालन क्षमता को और अधिक सुदृढ़ करने तथा उनके बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा एवं अनुभवों के आदान-प्रदान को प्रोत्साहित किया.
बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे-
समारोह के अंत में सहायक कमांडेंट (पशु चिकित्सा) डॉ. अभिषेक राठी ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में योगदान देने वाले सभी वरिष्ठ अधिकारियों, निर्णायकों, प्रशिक्षकों, श्वान संचालकों एवं अन्य कार्मिकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया. कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे व लोगों में खाता उत्साह देखने को मिला.
ये भी पढ़ें: