Amla vs Bhringraj: लंबे, घने और चमकदार बाल किसे पसंद नहीं होते? आज के समय में बाजार शैंपू, कंडीशनर, हेयर मास्क और सीरम से भरा पड़ा है, लेकिन फिर भी लोग प्राकृतिक और आयुर्वेदिक उपायों पर ज्यादा भरोसा करते हैं. आयुर्वेद में बालों की देखभाल के लिए आंवला और भृंगराज को सदियों से वरदान माना गया है. पुराने समय में इन्हें बालों के लिए जादुई औषधि की तरह इस्तेमाल किया जाता था. दोनों ही प्राकृतिक तत्वों से भरपूर हैं, जो बालों की ग्रोथ बढ़ाने, रूखापन, डैंड्रफ और बाल झड़ने जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं. लेकिन अक्सर लोग इस उलझन में रहते हैं कि बालों की तेजी से ग्रोथ के लिए आंवला बेहतर है या भृंगराज. तो चलिए हम आपको बताते हैं.
बालों के लिए आंवला के फायदे
आंवला, जिसे इंडियन गूजबेरी भी कहा जाता है, विटामिन C, टैनिन और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है. ये तत्व बालों को मजबूत, घना और चमकदार बनाने में मदद करते हैं. आंवला में मौजूद अमीनो एसिड, मिनरल्स और फाइटोन्यूट्रिएंट्स बालों की जड़ों को मजबूत करते हैं. यह स्कैल्प का pH संतुलन बनाए रखता है, जिससे खुजली और डैंड्रफ की समस्या कम होती है. इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण बालों के रूखेपन और समय से पहले सफेद होने से बचाते हैं.
बालों की ग्रोथ के लिए आंवला कैसे इस्तेमाल करें
आंवला तेल को हल्के हाथों से स्कैल्प पर मसाज करें. इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और बालों की जड़ों को पोषण मिलता है. इसे रात भर लगाकर सुबह शैंपू करें. आंवला पाउडर को तेल में मिलाकर पेस्ट बनाएं और 30 मिनट बाद धो लें. ताजा आंवला पीसकर मास्क की तरह 40 मिनट तक लगाना भी फायदेमंद है.
बालों के लिए भृंगराज के फायदे
भृंगराज को आयुर्वेद में “केशराज” यानी बालों का राजा कहा जाता है. यह बालों की ग्रोथ बढ़ाने के साथ-साथ स्कैल्प को पोषण देता है और बालों को मजबूत बनाता है. भृंगराज ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाकर जड़ों तक ऑक्सीजन और पोषक तत्व पहुंचाता है. इसमें मौजूद प्रोटीन बालों को टूटने से बचाते हैं और हेयर फॉल कम करते हैं.
भृंगराज का इस्तेमाल कैसे करें
भृंगराज तेल को हल्का गर्म कर स्कैल्प पर लगाएं और 30 मिनट मसाज के बाद माइल्ड शैंपू से धो लें. 2–3 महीने नियमित इस्तेमाल से अच्छे नतीजे मिलते हैं. चाहें तो भृंगराज पाउडर का सेवन या हेयर पैक के रूप में भी उपयोग कर सकते हैं.
आंवला या भृंगराज: कौन है बेहतर?
आंवला स्कैल्प को हेल्दी बनाता है, जबकि भृंगराज बालों का झड़ना रोककर ग्रोथ तेज करता है. विशेषज्ञों के अनुसार, दोनों को साथ इस्तेमाल करने से बालों से जुड़ी कई समस्याओं में बेहतर और जल्दी फायदा मिलता है.
ये भी पढ़ें: