3 बहनों ने की थी एक युवक से शादी, लेकिन सच कुछ और ही निकला

यूपी के अमरोहा में तीन बहनों ने एक युवक से शादी किया था और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था. जिसके बाद हड़कंप मच गया था. सोशल मीडिया पर इसका जमकर विरोध हुआ. अब तीनों बहनें बाल कल्याण समिति के सामने पेश हुईं. इसके बाद सच सामने आया. तीनों बहनों ने बताया कि ये असली शादी नहीं थी, बल्कि वायरल होने के लिए वीडियो बनाया गया था.

Amroha News
बी एस आर्य
  • अमरोहा,
  • 28 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 4:27 PM IST

उत्तर प्रदेश के अमरोहा तीन बहनों का एक युवक से शादी का वीडियो वायरल हुआ था. सोशल मीडिया पर खूब हंगामा मचा. इसके बाद बाल कल्याण समिति (CWC) ने पुलिस से 3 दिन के भीतर जांच रिपोर्ट तलब की थी. जिसके बाद तीनों बहनें बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश हुई. इस दौरान तीनों बहनों ने इस शादी को प्रैंक बताकर खुद का बचाव किया. इस वीडियो में दिखाई दे रही एक लड़की नाबालिग है. उसकी उम्र सिर्फ 15 साल है.

क्या था तीनों लड़कियों का प्लान?
अमरोहा में एक युवक से शादी करने वाली तीनों बहनें बाल कल्याण समिति के सामने पेश हुईं. इस दौरान तीनों बहनों ने इस शादी को प्रैंक बताया. उनका कहना है कि ये वीडियो उन्होंने वायरल होने के लिए बनाया था. देविका उर्फ सावित्री ने बताया कि जब ये प्रैंक प्लान किया गया था तो एक-दो दिन बाद इसका सच बताने का प्लान था.

क्यों डर गई थीं लड़कियां?
जब शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो तरह-तरह के कमेंट्स आने लगे. एक युवक से तीन शादी देखकर हिंदू संगठन और प्रशासन एक्टिव हो गया. इसके बाद एक्शन के डर से तीनों बहनों ने शादी को असली बता दिया. लेकिन जब तीनों बहनें बाल कल्याण समिति के सामने आईं तो सच उगल दिया. तीनों लड़कियां सगी बहनें नहीं हैं. एक लड़की मौसेरी बहन है. जब मामले सामने आया था, तब खूब हंगामा हुआ था और अब जब सच सामने आया है तो भी सवाल उठ रहा है.

बाल कल्याण समिति ने क्या कहा?
बाल कल्याण समिति अमरोहा की अध्यक्ष ने बताया कि एक प्रकरण हसनपुर थाने के धौरीया गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी. उसमें हमने संबंधित थाने से जांच ओर जिला प्रोबेशन के यहां से जांच मांगी थी. थाने से जो जांच आई है, लेकिन अभी प्रोबेशन से जांच नहीं आई है और बच्चियों ने अपने बयान में कहा है कि हमने शादी नहीं की है, ये केवल एक प्रैंक वीडियो बनाई थी, जो केवल अपने फॉलोवर्स बढ़ाने के लिए थी.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!

RECOMMENDED