Advertisement

Archaeological Survey of India: आर्केलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया को मिली 700 साल पुरानी एक गुप्त सुरंग, दिल्ली म्यूजियम के सामने दफन थी खिलजी की ये सुरंग

तस्वीरों में सुरंग को देखें तो सुरंग का आगे का हिस्सा अब तक की गई खुदाई में दिख रहा है. सुरंग में कोई भी इंसान आसानी से प्रवेश कर सकता है. सुरंग को काफी बड़ा बनाया गया था.

Archaeological Survey of India
अनामिका गौड़
  • नई दिल्ली,
  • 12 जून 2023,
  • अपडेटेड 5:34 PM IST
  • चिल्ड्रन म्यूजियम देखने आए लोग इस गुप्त सुरंग को भी देख सकते हैं
  • खिलजी वंश के समय की है ये सुरंग

आर्केलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया को 700 साल पुरानी एक गुप्त सुरंग मिली है. ये कहीं और नहीं बल्कि दिल्ली के सिरी फोर्ट चिल्ड्रन म्यूजियम के सामने खुदाई करते हुए मिली है. दरअसल, लगभग 2 महीने पहले चिल्ड्रन म्यूजियम के सामने रास्ता बनाया जाना था ताकि लोग आसानी से म्यूजियम के अंदर आ जा सकें. रास्ते के लिए म्यूजियम के आगे एक नंदी की पहाड़ी थी, उसको तोड़कर सड़क बनाई जा रही थी. जैसे-जैसे खुदाई की गई वैसे-वैसे नंदी की पहाड़ी के नीचे एक छुपी हुई सुरंग मिली. जिसके बारे में आर्किलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया को बताया गया जैसे ही इस सुरंग के बारे में ASI को पता चला वैसे ही म्यूजियम के सामने चल रहे काम को तुरंत वहां रोक दिया गया और धीरे-धीरे इस सुरंग के बारे में पता लगाना शुरू किया गया. 

खिलजी वंश के समय की है ये सुरंग

आर्केलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया का कहना है कि यह सुरंग 13वी शताब्दी यानी खिलजी वंश के समय की है. फिलहाल ASI ने इस सुरंग की खुदाई पर कुछ समय के लिए रोक लगा दी है. इस गुप्त सुरंग के बारे में और जानकारी प्राप्त करने के लिए  इस पर आगे और रिसर्च की जाएगी पता लगाया जाएगा कि यह सुरंग कितनी लंबी कितनी गहरी और कहां से कहां तक इस सुरंग का रास्ता है. और खिलजी के समय की इस सुरंग का क्या राज है.

तस्वीरों में सुरंग को देखें तो सुरंग का आगे का हिस्सा अब तक की गई खुदाई में दिख रहा है. सुरंग में कोई भी इंसान आसानी से प्रवेश कर सकता है. सुरंग को काफी बड़ा बनाया गया था. इसके साथ ही उम्मीद लगाई जा रही है कि सुरंग के नीचे भी कुछ मिल सकता है. सुरंग के नीचे मिट्टी है और अभी आगे की खुदाई में पता चलेगा यह कोई रास्ता है या नीचे कोई तहखाना हो सकता है.

चिल्ड्रन म्यूजियम देखने आए लोग इस गुप्त सुरंग को भी देख सकते हैं

दिल्ली में कई ऐसी इमारतें हैं जिनका अपना एक पुराना इतिहास है धीरे-धीरे समय के साथ कुछ ऐसी चीजें सामने आती रहती हैं जो कई वर्षों का इतिहास अपने साथ जमीन के नीचे दफन किए हुई हैं. सीरी फोर्ट में मिली सुरंगी ऐतिहासिक इमारत और गुफाओं में से एक है. जो भी लोग चिल्ड्रन म्यूजियम घूमने और देखने आएंगे वह इस सुरंग को आसानी से देख सकते हैं.


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement