Advertisement

महिला ने रॉड से तोड़े स्कॉर्पियो के शीशे, Video Viral

यूपी के औरैया में सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें महिला लोहे के रॉड से स्कॉर्पियो के शीशे तोड़ रही है. बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो वाले ने ओवरटेक करके गाली-गलौज की थी.

Auraiya News
सूर्य प्रकाश शर्मा
  • औरैया,
  • 28 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 4:42 PM IST

उत्तर प्रदेश के औरैया में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें एक महिला रॉड से एक गाड़ी के शीशे तोड़ रही है. बताया जा रहा है कि ओवरटेक को लेकर एक गाड़ी वाले इस महिला बहस हुई थी. उसके बाद महिला ने रॉड से गाड़ी से शीशे तोड़ दिये. महिला ने थाने में शिकायत दी है. इसके बाद पुलिस कार्रवाई में जुट गई है.

महिला ने स्कॉर्पियो के तोड़े शीशे-
औरैया-जालौन चौराहे के पास एक व्यक्ति एक महिला से एक स्कॉर्पियो कार के शीशे तोड़ने को कहता है, तभी महिला सड़क पर खड़ी स्कॉर्पियो कार पर लोहे की रॉड से वार करते हुए कार के सभी शीशे तोड़ती नजर आ रही है. लोग तमाशबीन बने नजर आ रहे हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो- 
वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल महिला के द्वारा कोतवाली सदर औरैया में दिया प्रार्थना पत्र महिला  अपने पति के साथ वाहन से दिल्ली को जा रही थी, तभी स्कॉर्पियो कार सवार ने साइड को लेकर ओवरटेक किया और गाली दी. इसके बाद जालौन चौराहे के पास स्कॉर्पियो आगे लगाकर अभद्रता की.

दिल्ली जा रही थी महिला-
औरैया सदर कोतवाली के जालौन चौराहे के पास का, जहां पर देवनपुर कानपुर देहात की रहने वाली कुमकुम देवी अपनी वाहन से दिल्ली जा रही थी. औरैया पहुंचने पर एक कार चालक गाड़ी संख्या UP 79ae 8982 और काली रंग की स्कॉर्पियो कार ओवरटेक किया. स्कॉर्पियो में सवार शख्स गालियां देने लगा. 

स्कॉर्पियो छोड़कर भाग गए सवार-
महिला ने बताया कि जब मैं थोड़ी दूर आगे आई तो ओवरटेक करके गाड़ी आगे लगा दी और जब गाली देने की वजह पूछी तो अभद्र व्यवहार कर लगा. गाली-गलौज और मारपीट करने लगा. स्कॉर्पियो वाले ने जान से मारने की धमकी देने लगा. इस दौरान लोगों ने बीच-बचाव किया. इसके बाद स्कॉर्पियो सवार कार छोड़कर भाग गए. महिला ने पुलिस को शिकायत की. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कार्रवाई में जुट गई है.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement