Advertisement

Ayushman Card Eligibility Criteria: क्या हर कोई आयुष्मान कार्ड बनवाकर करा सकता है मुफ्त इलाज? जानें इस योजना की पात्रता से जुड़ी जरूरी बात

Ayushman Card: आयुष्मान कार्ड योजना केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है. आयुष्मान कार्ड होल्डर एक साल में 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं. यदि आप आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको अपनी पात्रता की जांच करनी होगी क्योंकि आयुष्मान कार्ड सिर्फ पात्र लोगों के ही बनते हैं. हम आपको बता रहे हैं कि कैसे जानें कि आप आयुष्मान कार्ड के लिए योग्य हैं या नहीं और इस कार्ड को कैसे बनवा सकते हैं?

Ayushman Card
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 19 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 8:08 AM IST

Ayushman Card : केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है आयुष्मान भारत योजना. इस योजना के तहत केंद्र सरकार पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने का काम करती है. आयुष्मान कार्ड होल्डर एक साल में 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं. इलाज का पूरा खर्च सरकार उठाती है. यदि आप आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको अपनी पात्रता की जांच करनी होगी क्योंकि आयुष्मान कार्ड सिर्फ पात्र लोगों के ही बनते हैं. हम आपको बता रहे हैं कि कैसे जानें कि आप आयुष्मान कार्ड के लिए योग्य हैं या नहीं और इस कार्ड को कैसे बनवा सकते हैं?

कौन बनवा सकता है आयुष्मान कार्ड
आपको मालूम हो कि आयुष्मान कार्ड हर कोई नहीं बनवा सकता है. यह कार्ड सिर्फ आर्थिक रूप से कमजोर और पात्र परिवारों का बनता है. वैसे लोग जो असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं वे आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं. जिनका नाम SECC 2011 की सूची में शामिल है या जो नेशनल हेल्थ ऑथारिटी के रिकॉर्ड में पात्र माने गए हैं, वे भी आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं. जिनके पास अपना घर नहीं है और जो लोग गरीब वर्ग से आते हैं वे भी आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं. जो लोग ईएसआईसी का लाभ नहीं लेते वे भी इस कार्ड का लाभ उठा सकते हैं.

इसके अलावा जिन लोगों की उम्र 70 वर्ष से अधिक है वे लोग भी आयुष्मान कार्ड बनवाकर मुफ्त इलाज करवा सकते हैं. आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कोई न्यूनतम उम्र तय नहीं है. यदि कोई भी परिवार आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र है तो फिर नवजात शिशु से लेकर किसी भी उम्र के व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड बन सकता है. आपको मालूम हो कि यदि कोई व्यक्ति सरकारी जॉब करता है, टैक्स भरता है, उसका पीएफ कटता है या वह ESIC जैसी सरकारी स्वास्थ्य सुविधा का लाभ उठाता है तो वह आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र नहीं माना जाता.

ऐसे चेक करें आयुष्मान कार्ड की पात्रता

  • आपको आयुष्मान कार्ड की पात्रता जानने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट http://pmjay.gov.in/ पर जाना होगा. 
  • इसके बाद 'Am I Eligible' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा.
  • फिर यहां पर कुछ जानकारियां मांगी जाती हैं, जिन्हें भरना होगा. 
  • इसके बाद आप जान पाएंगे कि आपका आयुष्मान कार्ड बन सकता है या नहीं. 

ऑफलाइन भी चेक कर सकते हैं पात्रता

  • इसके लिए आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होगा. 
  • वहां पर संबंधित अधिकारी आपको चेक करके बता सकते हैं कि आपका आयुष्मान कार्ड बन सकता है या नहीं.

कैसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड

  • आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कोई पैसा नहीं लगता है. आप इसे मुफ्त में बनाया सकते हैं. 
  • आयुष्मान कार्ड ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in से बनवा सकते हैं.
  • आप सीएससी सेंटर से भी आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं.
  • सरकार भी समय-समय पर कैंप लगाती है, जहां से आयुष्मान कार्ड बनवाए जा सकते हैं.

ऑनलाइन ऐसे बनवाएं आयुष्मान कार्ड

  • सबसे पहले आपको सरकारी पोर्टल beneficiary.nhai.gov.in पर जाना होगा. आप pmjay.gov.in पर भी जा सकते हैं. 
  • इसके बाद आपको अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन इन करना होगा.
  • फिर बेनिफिशरी डैशबोर्ड खुलेगा, यहां अपना नाम, राज्य, जिला और आधार नंबर दर्ज करके सर्च करना होगा.
  • ऐसा करने के बाद आपके परिवार के सदस्यों की लिस्ट दिखाई देगी. आपको उनके नाम के आगे दिए गए एक्शन बटन पर क्लिक करना होगा. 
  • फिर आधार नंबर के जरिए ओटीपी देकर e-kyc प्रोसेस पूरी करनी होगी. 
  • आधार वेरिफिकेशन सक्सेसफुल होने और मैचिंग स्कोर 80 प्रतिशत होने पर आयुष्मान कार्ड अप्रूव हो जाएगा.
  • अब कैप्चर फोटो पर जाकर क्लिक करना है और फोटो अपलोड करनी है.
  • ऐसा करने के बाद अंत में नए फॉर्म में सभी जानकारी भरकर, सबमिट करना होगा.

आयुष्मान सारथी ऐप से घर बैठे ऐसे बनाएं आयुष्मान कार्ड

  • आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए सबसे पहले अपने मोबाइल पर आयुष्मान सारथी व्हाट्सअप नंबर +91 7290823838 को सेव कर लें.
  • अब व्हाट्सअप पर Hi या Hello लिखकर भेजना है. इसके बाद चैटबॉट की तरफ से कई ऑप्शन दिए जाएंगे. उसमें से आपको Create Ayushman Card का ऑप्शन चुनना है.
  • अब इसमें मोबाइल नंबर, आधार और जो भी जानकारी मांगी जाए, उसे दर्ज करना है. इसके बाद आपके मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा. जिसके जरिए अपनी पहचान वेरिफाई करनी है.
  • यदि आप योजना के लिए एलिजिबल हैं तो eKYC प्रोसेस पूरा करें. ये प्रक्रिया होने के बाद आपका आयुष्मान कार्ड तैयार हो जाएगा.
  • अब आप आयुष्मान कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं और उसका प्रिंट भी निकाल सकते हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement