गर्मियों की स्पेशल थाली... चावल के साथ खाएं सरसों वाली बैंगन करी, कम मसालों में तैयार करें ये देसी लंच

अगर आप भी बैंगन को एक बोरिंग सब्जी समझते हैं, तो एक बार 1 चम्मच सरसों के साथ बनी यह स्पेशल बैंगन करी जरूर ट्राई करें, जो स्वाद में बिलकुल मछली जैसी लगती है.

बैंगन करी
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 02 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 8:56 AM IST

बहुत से लोगों को बैंगन खाना पसंद नहीं है. वे इसे बेस्वाद सब्जी समझते हैं, लेकिन जिन्हें बैंगन बनाना अच्छे से आता है केवल वही जानते हैं कि यह कितनी स्वादिष्ट होती है. यह डिश भी कुछ ऐसी ही है. यह भले बैंगन से बनने वाली सब्जी है, लेकिन खाने में बिल्कुल मछली जैसी लगती है. इसे बनाने में ज्यादा तामझाम नहीं है, न ज्यादा मसालों की जरूरत पड़ती. केवल 1 चम्मच सरसों ही इसमें मछली वाला स्वाद ले आता है.

बैंगन की सरसों वाली सब्जी बनाने का सामान
बैंगन- 2 लंबे वाले
सरसों- 1 चम्मच
लहसुन- 5 से 7 कलियां
काली मिर्च- आधा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
धनिया पाउडर- 1 चम्मच
मेथी- आधा छोटा चम्मच
नमक- स्वाद अनुसार
बारीक कटा धनिया

मसालों की तैयारी
सबसे पहले लहसुन को पीसकर उसमें सारे मसाले मिला लें, केवल सरसों और नमक को छोड़कर.
मसालों में थोड़ा सा पानी डाल दें, ताकि सारे मसाले पानी में घुल जाएं. इससे खाने में मसालों का स्वाद अच्छे से घुलता है.

इसके बाद सरसों को पीसकर दूसरे कटोरे में रख दें. पीसने के बाद सरसों को भी थोड़े से पानी में भिगोकर रखें, जिससे सरसों की कड़वाहट निकल जाए.

इसके बाद सब्जी की तैयारी
सबसे पहले बैंगन के लंबे-लंबे दो टुकड़े कर दें और उसके हर टुकड़े में बीच से चीरा लगा दें, लेकिन दोनों को अलग न करें.
इसके बाद गैस पर हाई फ्लेम पर एक कढ़ाई चढ़ाएं.
जब कढ़ाई गर्म हो जाए, तो फ्लेम लो कर दें और सरसों का तेल डालें.
सरसों का तेल जब कड़क जाए, तो उसमें मेथी के दाने डालें.
जब मेथी थोड़ी भुन जाए, तो बैंगन और नमक डालकर चलाएं और फिर तुरंत ढंक कर छोड़ दें.
जब बैंगन का रंग बदल जाए और बैंगन थोड़ा पक जाए, तो सरसों को छोड़कर सारे मसाले डालें.
थोड़ा भूनें फिर ढंक कर छोड़ दें.
एकदम से छोड़ भी न दें बीच-बीच में चलाते रहें सब्जी को.
जब मसाले थोड़े भुन जाएं, तो अब सरसों डालें और पानी डालकर छोड़ दें.
5 से 7 मिनट बाद आप देखेंगे कि बैंगन पक चुका है और सरसों भी अच्छे से मसालों में मिल चुका है.
अब ढंक कर 4-5 मिनट और पकाएं.
फिर गैस बंद कर दें और ऊपर से धनिया छिड़कें.

परोसने का तरीका
इस मछली जैसी सब्जी को गरमागरम चावल के साथ खाएं.
इसके लिए एक गोल प्लेट में चावल निकालें.
चावल को आधी प्लेट तक रखें, और फिर आधे में बैंगन करी को डालें.
इसके बाद गोल कटे प्याज और खीरा को प्लेट में एक तरफ चावल पर रखें.
इतना करते ही सज जाएगी आपकी भी वेज बैंगन मछली जैसी टेस्टी करी और चावल.

 

ये भी पढ़ें 

 

Read more!

RECOMMENDED