Advertisement

बाघों से भरे सुंदरबन के जंगल पार कर बॉयफ्रेंड से शादी रचाने बांग्लादेश से भारत आई युवती

कृष्णा मंडल के पास कोई पासपोर्ट नहीं था. ऐसे में उसने अवैध रूप से भारत में घुसने के लिए खतरनाक रास्ता चुना. पहले उसने रॉयल बंगाल टाइगर के लिए मशहूर सुंदरबन के जंगल को पार किया. फिर लगभग एक घंटे नदी में तैरकर भारत की सीमा में घुस आई.

कृष्णा मंडल
अनुपम मिश्रा
  • कोलकाता ,
  • 31 मई 2022,
  • अपडेटेड 8:15 PM IST
  • पुलिस ने किया गिरफ्तार 
  • 22 साल है युवती की आयु

मोहब्बत की कोई सरहद नहीं होती! जी हां, इन लाइनों को सच साबित कर दिया है बांग्लादेश की रहने वाली कृष्णा मंडल ने. बांग्लादेश के सतखीरा की रहने वाली इस लड़की ने प्यार में सारी हदें पार करने की जो कसमें खाईं थी उसे पूरा भी किया. 22 साल की कृष्णा अपने प्रेमी से शादी रचाने सरहद पार कर भारत आ गई. रास्ते में जंगली इलाके का खौफ भी उसके मोहब्बत को डिगा नहीं सका. 

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कृष्णा की मुलाकात नरेंद्रपुर इलाके के रानिया अभिक मंडल से छह महीने पहले फेसबुक पर हुई थी. सूत्रों का दावा है कि उन्हें कुछ ही समय में एक-दूसरे से प्यार हो गया. उसके बाद कृष्णा ने शादी करने का फैसला किया. मोहब्बत का जुनून उस पर इस कदर सवार हुआ कि बाघों से भरे सुंदरबन के जंगलों को पार किया. घड़ियालों से भरी सुंदरबन की नदियों में तैराकी की और बांग्लादेश से भारत पहुंच गई. 

सिर्फ यही नहीं बांग्लादेशी युवती ने कोलकाता आकर अपने प्रेमी से कालीघाट मंदिर में शादी भी रचाई. हालांकि पुलिस को इसकी भनक लग गई और युवती को अवैध रूप से भारत में घुसने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया. 

पुलिस ने किया गिरफ्तार 
जानकारी के मुताबिक कृष्णा मंडल के पास कोई पासपोर्ट नहीं था. ऐसे में उसने अवैध रूप से भारत में घुसने के लिए खतरनाक रास्ता चुना. पहले उसने रॉयल बंगाल टाइगर के लिए मशहूर सुंदरबन के जंगल को पार किया. फिर लगभग एक घंटे नदी में तैरकर भारत की सीमा में घुस आई. कृष्णा ने तीन दिन पहले कोलकाता के कालीघाट मंदिर में अभिक से शादी भी रचा ली. इसी बीच नरेंद्रपुर पुलिस स्टेशन को इस बात की जानकारी मिल गई और आज कृष्णा को गिरफ्तार कर लिया गया. सूत्रों के मुताबिक कृष्णा को बांग्लादेश हाई कमीशन के हवाले किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement