Advertisement

मूर्ति विसर्जन के दौरान भक्तों पर दारोगा ने बरसाए थप्पड़, Video Viral

यूपी के बाराबंकी में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें एक पुलिसवाला दुर्गा विसर्जन करने वाले भक्तों पर थप्पड़ बरसा रहा है. लात घूसे भी चला रहा है. वीडियो सामने आने के बाद एसपी ने एक्शन लिया और दारोगा सो लाइन हाजिर कर दिया.

Barabanki video viral
सैयद रेहान मुस्तफ़ा
  • बाराबंकी,
  • 21 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:24 AM IST

यूपी के बाराबंकी में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुलिस के व्यवहार पर सवाल उठे हैं. मूर्ति विसर्जन के बाद लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. आरोप है कि दारोगा ने श्रद्धालुओं को थप्पड़ और लात मारी. मामला सामने आने के बाद एसपी रवीना त्यागी के निर्देश पर संबंधित दारोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया है. वहीं, मामले की विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है.

दारोगा ने भक्तों को मारा थप्पड़-
ये वाक्या बाराबंकी के माती थाना क्षेत्र का बताया जा रहा हैं, जहां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुलिस और श्रद्धालुओं के बीच विवाद हो गया. वायरल वीडियो में एक पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं को थप्पड़ मारते और लात चलाते दिखाई दे रहा है. आरोप है कि श्रद्धालु प्रतिमा विसर्जन के बाद लौट रहे थे, तभी दारोगा बीके शर्मा ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी. मौके पर मौजूद कुछ पुलिसकर्मियों ने कथित तौर पर दारोगा को रोकने की कोशिश भी की, लेकिन मारपीट जारी रहने का आरोप है.

हिंदू संगठनों ने जताई नाराजगी-
इस घटना को लेकर बजरंग दल के पदाधिकारी अखिलेश राजपूत ने विरोध जताया. संगठन के पदाधिकारियों का दावा है कि उन्होंने घटना का वीडियो वरिष्ठ अधिकारियों को भेजकर कार्रवाई की मांग की. विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के अन्य पदाधिकारियों को भी घटना की जानकारी दी गई. घटना के बाद हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने पुलिस के व्यवहार पर नाराजगी जताई और विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी. संगठन के पदाधिकारियों ने माती थाना प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी से भी बात की.

वीडियो वायरल- 
वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया है. एसपी रवीना त्यागी के निर्देश पर संबंधित उपनिरीक्षक को लाइन हाजिर कर दिया गया है. मामले में विभागीय जांच शुरू कर दी गई है. अधिकारियों के मुताबिक, जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

फिलहाल पूरे मामले में वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है. सवाल यह है कि प्रतिमा विसर्जन के दौरान आखिर विवाद किस बात पर शुरू हुआ और श्रद्धालुओं के साथ कथित मारपीट की नौबत क्यों आई? अब सभी की नजरें विभागीय जांच और पुलिस की आगे की कार्रवाई पर हैं.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement