बरेली की फर्जी IAS! खुद को अफसर बताकर युवती ने रचाई शादी, फिर ससुराल में मचाया तांडव

यूपी के बरेली में एक फर्जी IAS अधिकारी का मामला सामने आया है. एक महिला ने खुद को आईएएस अधिकारी बताकर शादी की. इसके बाद ससुराल वालों को परेशान करने लगी. उनसे 40 लाख रुपए की मांग की. जब पति ने शिकायत दर्ज कराई, तब पता चला कि वो अधिकारी नहीं है.

IAS बनकर शादी करने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया (Photo: Bareilly Police )
gnttv.com
  • बरेली,
  • 14 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:57 PM IST

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक फर्जी महिला आईएएस अधिकारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बरेली के थाना फरीदपुर पुलिस ने खुद को आईएएस अधिकारी बताकर युवक से शादी करने और फर्जी पहचान के जरिए धोखाधड़ी करने और 40 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में युवती को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है लंबे समय से युवती की शिकायतें मिल रही थी. बरेली पुलिस की टीम ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड की कार्रवाई की गई है.

फर्जी अधिकारी बन कर रचाई शादी-
फरीदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पचौमी निवासी अभिषेक ने मुकदमा दर्ज कराया था कि बदायूं के बिलसी थाना के सतेती गांव की रहने वाली साधना खुद को आईएएस अधिकारी बताकर उससे शादी की. बताया जा रहा है कि शादी के बाद उसने सोशल मीडिया पर आईएएस अधिकारी होने के फर्जी फोटो और वीडियो पोस्ट किए. 

फर्जी IAS ने की 40 लाख रुपए की मांग-
घर में विवाद होने पर पति और उसके परिवार से 40 लाख रुपये की मांग करते हुए धमकियां दी. परिवार को जेल भेजने की धमकी देने लगी. जिसके बाद पीड़ित परिवार ने किसी तरीके से हिम्मत करके पुलिस में शिकायत दर्ज कराई तो पता चला वह फर्जी अधिकारी है.

सिर्फ बीएससी पास है फर्जी अधिकारी-
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह केवल बीएससी तक पढ़ी है और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही है. उसने सोशल मीडिया पर खुद को आईएएस दर्शाने के लिए फर्जी फोटो और वीडियो अपलोड किए थे. पुलिस को पूछताछ में आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि पति से विवाद के दौरान उसने गुस्से में उसका गला दबाया और उसकी 20 बीघा जमीन बेचकर अस्पताल खुलवाने का दबाव बनाया था. पुलिस ने महिला को जेल भेज दिया है और पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है.

उसने खुद को IAS अफसर बनाया- पीड़ित
पीड़ित अभिषेक ने बताया कि एक साल पहले साधना नाम की महिला और उसके परिवार के द्वारा फर्जी तथ्यों के आधार पर शादी की गई. अभिषेक के मुताबिक वह एक आईएएस अधिकारी है. जल्दी वह नियुक्ति पत्र प्राप्त करेगी और अभिषेक को सरकारी नौकरी दिलाने का प्रलोभन भी दिया था. इसका एक सोशल मीडिया प्रोफाइल भी है. जिसमें वह खुद को आईएएस अधिकारी बताती है. वह किसी भी प्रकार से सरकारी नौकरी में नहीं है. सभी तत्वों के आधार पर थाने पर मुकदमा दर्ज किया गया है. साधना को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है. इस पूरे प्रकरण में संपूर्ण कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!

RECOMMENDED