Oil in Navel Benefits: नाभि को शरीर का केंद्र बिंदु माना जाता है, शरीर की हजारों नसें नाभि से जुड़ी होती हैं. यही कारण है कि, हमारी दादी-नानी के समय से रात को सोने से पहले नाभि पर तेल लगाने की सलाह दिया जाता है. हालांकि, आमतौर लोग नाभि पर नारियल तेल या सरसों का तेल इस्तेमाल करते हैं. लेकिन आज हम आपको जिस तेल के बारे में बताने जा रहे हैं, वह किसी संजीवनी से कम नहीं है.
हम बात कर रहे हैं जैतून के तेल (Olive Oil) के बारे में. ऑलिव ऑयल में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद कर सकते हैं. साथ ही स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद होता है. तो चलिए आपको बताते हैं ऑलिव ऑयल के फायदों के बारे में.
नाभि में जैतून का तेल लगाने के फायदे
नाभि में जैतून का तेल लगाने का सही तरीका
रात को सोने से पहले पेट को अच्छी तरह से धो लें. अब नाभि पर शुद्ध जैतून के तेल की दो से तीन बूंदें लगाएं और धीरे-धीरे पांच मिनट तक मालिश करें.
सरसों का तेल (Mustard Oil)
जैतून के तेल के अलावा आप सरसों का तेल भी लगा सकते हैं. यह त्वचा में गर्माहट पैदा करता है और रक्त संचार बढ़ाता है. कुछ लोग पेट में भारीपन या जकड़न महसूस होने पर इसका इस्तेमाल करते हैं. लेकिन यह संवेदनशील त्वचा में जलन पैदा कर सकता है. इसलिए पहले पैच टेस्ट जरूर करें और इसे किसी हल्के तेल में मिलाकर ही लगाएं.
ये भी पढ़ें: